[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : अधिकारियों के वित्तीय व वाणिज्यिक कौशल को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर

Bokaro News : अधिकारियों के वित्तीय व वाणिज्यिक कौशल को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर

0
Bokaro News : अधिकारियों के वित्तीय व वाणिज्यिक कौशल को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर

बोकारो, बीएसएल के मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में महिला अधिकारियों के लिए ‘बहीखाता’ नामक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. विभिन्न विभागों की कुल 14 अधिकारियों ने भाग लिया. वरीय प्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) प्रीति कुमारी ने आज के गतिशील कारोबारी माहौल में वित्तीय साक्षरता के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला. बैठक में परिचालन दक्षता बढ़ाने और संगठनात्मक लक्ष्यों के साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन को संरेखित करने के लिए अधिकारियों के वित्तीय व वाणिज्यिक कौशल को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. सभी सत्रों का संचालन अमित आनंद, सहायक महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) ने किया. संकाय के रूप में बुनियादी लागत, वित्तीय विवरणों की समझ व विश्लेषण, वाणिज्यिक पहलुओं के बुनियादी सिद्धांत व अनुपात विश्लेषण सहित प्रमुख विषयों के बारे में चर्चा की. व्यावहारिक अनुप्रयोग पर विशेष रूप से डिजाइन किये गये कार्यक्रम में प्रतिभागियों को क्रॉस-फ़ंक्शनल निर्णय लेने और बेहतर व्यावसायिक प्रदर्शन के बारे में अपने मूल्य-संचालित अनुभवों को साझा किये. समापन सत्र में मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने प्रतिभागियों को संगठनात्मक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अपनी संबंधित भूमिकाओं में कार्यक्रम में शामिल विषयों को व्यवसायिक जीवन में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सीमा कुमारी का विशेष योगदान था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel