[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Bokaro News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

0
Bokaro News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

बोकारो, बालीडीह थाना की टीम ने चोरी के एक मामले का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर कर दिया. चोरी के तीनों आरोपितों को गुरुवार की देर रात को छापेमारी कर सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. आरोपितों की निशानदेही पर छापेमारी टीम ने एक कुदाल, गइता, सबल, एक गमला, दो बंडल पाइप जब्त किया है. यह जानकारी बालीडीह थाना में शुक्रवार को सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने पत्रकारों को दी. सिटी डीएसपी ने बताया कि 12 फरवरी को मानगो तुपकाडीह निवासी दीपक पासवान ने चोरी का एक मामला दर्ज कराया था. बताया था कि तुपकाडीह मानगो में स्थित जमीन पर बने कमरा व कुएं से मोटर पंप, पानी पाइप, तार, गेट, कुदाल, बेलचा आदि सामानों की चोरी ली गयी है. बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त रोहित कुमार (19 वर्ष), कपिल केवट (19 वर्ष), लक्ष्मण केवट (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. तीनों बालीडीह थाना क्षेत्र के ही रहनेवाले हैं. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर श्री सिंह, ओपी पुअनि आनंद आजाद, सअनि पुषण पाहन, सअनि जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार संजय बैठा, हवलदार पूरन रजवार आदि शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel