[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: श्री रामकृष्ण परमहंस का जीवन सहिष्णुता का देता है संदेश : डीसी

Bokaro News: श्री रामकृष्ण परमहंस का जीवन सहिष्णुता का देता है संदेश : डीसी

0
Bokaro News: श्री रामकृष्ण परमहंस का जीवन सहिष्णुता का देता है संदेश : डीसी

बोकारो, श्री रामकृष्ण विवेकानंद संघ, सेक्टर वन बी में गुरुवार को श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनायी गयी. आध्यात्मिक अभ्यास व विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसी अजयनाथ झा व डीडीसी शताब्दी मजूमदार शामिल हुए. डीसी ने कहा कि श्री रामकृष्ण परमहंस का जीवन प्रेम, सहिष्णुता व आध्यात्मिक एकता का संदेश देता है, जिसे समाज में अपनाने की आवश्यकता है. अतिथियों ने श्री रामकृष्ण परमहंस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जिलेवासियों के सुख-शांति, प्रगति व आपसी सौहार्द की कामना कर नमन किया. उपस्थित लोगों को श्री रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर संघ के अध्यक्ष गोपाल चंद्र मुंशी, सचिव प्रणव मित्रा समेत अन्य मौजूद थे.

योगीडीह में श्रीश्री रामकृष्ण देव की जयंती मनायी गयी

तलगड़िया, चंदनकियारी प्रखंड के देवग्राम पंचायत के योगीडीह गांव स्थित श्री श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम में गुरुवार को श्री श्री रामकृष्ण देव की जयंती मनायी गयी. मंदिर में विशेष पूजा, चंडी पाठ, हवन, महाप्रसाद व वितरण किया गया. मुख्य अतिथि मंगलम कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड अमलाबाद कोलियरी के निदेशक प्रशल्य अग्रवाल ने जरूरतमंदों व दिव्यांग के बीच वस्त्र वितरण किया. एक सवाल के जवाब में कहा कि अमलाबाद कोलियरी अप्रैल महीने में पूर्णरूप से चालू हो जायेगी. क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा. मौके पर संस्था के सचिव सुकुमार मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सह संचालक मिहिर मुखर्जी, संस्था के अध्यक्ष सह मंगलम कोल्ड फील्ड प्राइवेट लिमिटेड प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक सिंह, दयामय मोदक, सुशांत सिंह, दीपक मुखर्जी, सुभाष, उमाकांत चटर्जी, रामपत दास, सपना चक्रवती, आरती बनर्जी, छबिया देवी, मालती मुखर्जी रामेश्वर कुंभकार, महेश्वर कुंभकार, समर मांजी, आकाश चटर्जी व ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel