[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: गीत-संगीत व गुलाल के साथ बसंत मेले का भव्य आगाज

Bokaro News: गीत-संगीत व गुलाल के साथ बसंत मेले का भव्य आगाज

0
Bokaro News: गीत-संगीत व गुलाल के साथ बसंत मेले का भव्य आगाज

बोकारो, सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में शनिवार से बीएसएल के दो दिवसीय बसंत मेला का रंगारंग आगाज हुआ. एक ओर जहां पुरुलिया-जयपुर के 30 छऊ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. वहीं दूसरी ओर, बोकारो के दो दर्जन से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. इनमें अधिकतर कार्यक्रम होली व बसंत थीम पर आधारित थे. होली गीत व नृत्य से मेला का माहौल होलियाना हो गया.

बोकारो के लोगों के बीच विशिष्ट स्थान रखता है बसंत मेला : निदेशक प्रभारी

बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहित टीम अधिशासी निदेशक ने मेला का उद्घाटन किया. निदेशक प्रभारी ने कहा कि बसंत मेला यहां के लोगों के लिए है और बोकारो को समर्पित है. बसंत मेला बोकारो के लोगों के बीच विशिष्ट स्थान रखता है. इस बार के मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगे है, बच्चों के लिए झूला और खाने के शौकीन लोगों के लिए फूड स्टॉल लगाये गये है. बोकारो महिला समिति, बीएसएल के वाटर सप्लाई विभाग, बिजली विभाग, जनसंपर्क, अग्निशमन सहित अन्य संस्थानों का स्टॉल लगाया गया है. कोक ओवन व अन्य विभाग मॉडल के माध्यम से अपनी कार्यशैली प्रदर्शित कर रहे है. जनसंपर्क विभाग का स्टॉल आकर्षित कर रहा है.

विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने दी प्रस्तुति

संत जेवियर्स-सेक्टर वन के बच्चों ने फ्यूजन बैंड, एमजीएम-सेक्टर चार के बच्चों ने नटराज, केराली स्प्रिंडल स्कूल-सेक्टर चार के बच्चों ने झारखंडी फोक, एआरएस-बीएसएल एलएच के बच्चों ने बसंत व होली, डीएवी-सेक्टर 12 के बच्चों ने बीहू, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल-सेक्टर पांच के बच्चों ने झारखंडी विलेज, डीएवी-सेक्टर छह: के बच्चों ने सूफी डांस, डीएवी-सेक्टर आठ के बच्चों ने बसंत व होली, चिन्मय विद्यालय के बच्चों ने चार धाम यात्रा, डीएवी-सेक्टर नौ के बच्चों ने होली डांस, केंद्रीय विद्यालय-सेक्टर चार के बच्चों ने राधा-कृष्ण होली व संगीत कला अकादमी-सेक्टर चार के बच्चों ने होली थीम पर रंगारंग प्रस्तुति देकर मेला के आनंद को दुगुना कर दिया. मेला घूमने आये लोगों ने इसका आनंद लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel