[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाना जरूरी : डीसी

Bokaro News : फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाना जरूरी : डीसी

0
Bokaro News : फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाना जरूरी : डीसी

बोकारो, समाहरणालय सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के प्रगति की समीक्षा हुई. अध्यक्षता करते हुए डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाना जरूरी है. समाज में चिकित्सकों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. चिकित्सक प्रेरक की भूमिका निभायें. स्वयं आगे बढ़कर दवा खाने के प्रति लोगों को जागरूक करें. छूटे हुए क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाकर सभी लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें. घर-घर संपर्क कर शेष लाभुकों तक पहुंचे.

डीसी श्री झा ने कहा कि अभियान 25 फरवरी तक चलना था. अब 10 मार्च तक चलाया जायेगा. बढ़ी हुई अवधि का उपयोग करते हुए शेष लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें. भीवीडी पदाधिकारी डॉ रेणु भारती ने बताया कि जिले के 24,23,681 लोगों को दवा खिलाना था. 88.75 फीसदी को दवा खिलाया गया है. शेष लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, डॉ सेलिना टुडू, अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

सहियाओं व चिकित्सा कर्मियों को अभियान को सफल बनाने का निर्देश

चंदनकियारी, बैक्टीरिया जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा चंदनकियारी सामुदायिक केंद्र पहुंचे. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सहियाओं को प्रोत्साहित किया. उन्होंने सहियाओं व चिकित्सा कर्मियों को अभियान को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि चंदनकियारी में एमडीए की खुराक का निर्धारित लक्ष्य का 89 प्रतिशत प्राप्त हुआ है. इसे शत-प्रतिशत आठ मार्च तक पूरा करें. उन्होंने कहा कि चंदनकियारी में चिकित्सकों की कमी को जल्द ही पूरा किया जायेगा. सीएचसी को जल्द संपर्क पथ से जोड़ा जायेगा, इस पर प्रक्रिया चल रही है. उपायुक्त ने चंदनकियारी स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने पुस्तकालय का जल्द उद्घाटन की बात कही. उन्होंने एथलेटिक्स डे बॉडिंग सेंटर का निरीक्षण किया साथ ही आर्चरी के प्रशिक्षित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. मौके पर चंदनकियारी बीडीओ अजय वर्मा, सीओ रवि कुमार आनंद व अन्य जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel