[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Bokaro News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

0
Bokaro News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

बोकारो, होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर रखी है. हुडदंगियों व असामाजिक तत्वों के साथ-साथ शराबियों पर विशेष नजर रहेगी. आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करनेवालों से बोकारो पुलिस सख्ती से निपटेगी. इसे लेकर एसपी हरविंदर सिंह ने रोडमैप तैयार किया है. बोकारो शहरी क्षेत्र में टीम का नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, चास क्षेत्र में एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह व बेरमो क्षेत्र में एसडीपीओ बीएन सिंह करेंगे. कंट्रोल रूम से लगातार एसपी श्री सिंह जानकारी लेंगे. साथ ही खुद समीक्षा करेंगे. शनिवार को विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठक हुई.

सभी थाना प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये गये हैं. गश्त को लगातार चलाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही साथ किसी भी सूचना पर त्वरित गति से कार्रवाई करने का निर्देश भी सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है. ताकि आमलोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

पांच ब्रेथ एनालाइजर के सहारे शराबियों पर रहेगी नजर

चास व बोकारो क्षेत्र में शराबियों से निपटने के लिए पांच ब्रेथ एनाइलाजर के साथ पुलिस अधिकारी बोकारो व चास के इलाके में जगह-जगह तैनात रहेगी. शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों व महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की तनिक भी संदेह होने पर संबंधित व्यक्ति की जांच की जायेगी. जांच में शराब पीकर हुडदंग की पुष्टि होगी, तो संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

बंद अवधि में शराब बेचने पर कार्रवाई : संजय मेहता

उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने कहा कि होली के रंग में भंग न पड़े. इसके लिए होली के दिन जिले के सभी 83 सरकारी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया जायेगा. बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को तैनात किया गया है. टीम के सदस्य सभी दुकानों के आसपास घूम-घूम कर निरीक्षण भी करेंगे. बंद अवधि में शराब बेचने पर संबंधित शराब दुकानों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. आमलोग से नकली शराब नहीं खरीदने की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel