[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : चास नगर निगम का बाजार क्षेत्र होगा अतिक्रमण मुक्त, लगेगा नो पार्किंग का बोर्ड

Bokaro News : चास नगर निगम का बाजार क्षेत्र होगा अतिक्रमण मुक्त, लगेगा नो पार्किंग का बोर्ड

0
Bokaro News : चास नगर निगम का बाजार क्षेत्र होगा अतिक्रमण मुक्त, लगेगा नो पार्किंग का बोर्ड

चास, चास नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त जयपाल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को निगम कार्यालय में सड़क सुरक्षा,अतिक्रमण सहित अन्य विषयों से संबंधित बैठक की गयी. निगम क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार एवं चिन्हित जगहों पर नो पार्किंग का बोर्ड अधिष्ठान एवं अन्य सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

सहायक नगर आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि पूरे चास नगर निगम के बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा. इसको लेकर पूर्व में भी निगम की ओर से अभियान चलाया गया था. लेकिन कुछ लोगों फुटपाथ और नाली का फिर से अतिक्रमण किए है. इसके कारण लोगों को आवागमन करने में असुविधा हो रही है. निगम प्रशासन की और लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. साथ ही चिन्हित जगहों पर नो पार्किंग का बोर्ड भी अधिष्ठान किया जायेगा. अगर इसके बाद अतिक्रमण करेंगे, तो उन पर सख्त कानूनी करवाई की जायेगी. मौके पर नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोप्नो , राम कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय कर्मी प्रवीन कुमार, मनीष कुमार हाजरा, शैलेश कुमार सहित कर्मी उपस्थित थे.

पिंड्राजोरा थाना में शांति समिति की बैठक

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन व संचालन पूर्व मुखिया शंकर गोराई ने किया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने कहा कि सरस्वती पूजा गाइडलाइंस के मुताबिक डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है. इसलिए पूजा कमेटी इसे गंभीरता से ले. प्रतिमा विसर्जन के दौरान रूट चार्ट में कोई भी बदलाव नहीं करेंगे. पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था व शांति के लिए वॉलिंटियर नियुक्त करेंगे. किसी की तरह की अनहोनी होने पर पूजा कमेटी के सदस्य पुलिस प्रशासन को अविलंब सूचित करें. बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गण्मान्य व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. मौके पर मुखिया कृष्णपद महतो, गुलाम अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि जमील अंसारी, उप मुखिया राजकुमार गोप, पंचायत समिति सदस्य राहुल माहथा, सनातन सिंह, उत्तम बनर्जी, खलील अंसारी, रामपद बाउरी, पशुपति महतो, जीतू महतो, दिलीप महतो, युधिष्ठिर महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel