[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : तीन दिनों से लैब टेक्नीशियन गायब, अब तक सुराग नहीं

Bokaro News : तीन दिनों से लैब टेक्नीशियन गायब, अब तक सुराग नहीं

0
Bokaro News : तीन दिनों से लैब टेक्नीशियन गायब, अब तक सुराग नहीं

बोकारो, सेक्टर छह थाना क्षेत्र के सेक्टर छह ए निवासी लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार (48 वर्ष) 27 अगस्त से लापता हैं. पुलिस ने संतोष की पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दिया है. गुरुवार को संतोष की बाइक सेक्टर 11 स्थित पेट्रोल पंप के पास मिली. सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी, तो दिखा कि संतोष बाइक चला रहे हैं. पीछे एक महिला बैठी है. छानबीन के दौरान महिला को थाना बुलाकर पूछताछ की गयी. संदेह पर एक पुरुष से भी मामले में पूछताछ की जा रही है. शुक्रवार को इंस्पेक्टर संगीता कुमारी की सूचना पर डॉग स्क्वायड की टीम सेक्टर 11 स्थित बाइक के पास पहुंची. डॉग को घर से लेकर घटनास्थल तक छोड़ा गया. डॉग खडी बाइक से निकलकर आसपास की झाडियों के पास रूक गया. काफी खोजबीन के बाद भी झाड़ियों के बीच कुछ नहीं मिला. दिन भर पुलिस व डॉग स्क्वाइड की टीम झाडियों व क्षेत्र में लापता संतोष को खोजती रही. इधर, सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही पता कर लिया जायेगा. संतोष कुमार पिंड्राजोरा के सरकारी अस्पताल में लैब तकनीशियन पद पर कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel