[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

Bokaro News : स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

0
Bokaro News : स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

कसमार, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के दौरान कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ पर इंटरचेंज निर्माण व स्थानीय मजदूरों को निर्माण कार्य में प्राथमिकता देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने निर्माण एजेंसी के बगियारी स्थित अस्थायी कैंप कार्यालय के समक्ष धरना दिया. अध्यक्षता भोला मुर्मू व संचालन भुवनेश्वर महतो एवं श्यामल झा ने किया.

दुर्गापुर पंचायत के मुखिया सह जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल ने कहा कि क्षेत्र के लोग विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के अधिकारों और हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी को स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए गंभीर पहल करनी चाहिये. भुवनेश्वर महतो ने कहा कि एक्सप्रेस-वे निर्माण से आसपास के गांवों में धूल और भारी वाहनों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसलिए कंपनी को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए. भोला मुर्मू ने कहा कि यदि ग्रामीणों की जायज मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

कंपनी प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

धरना के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य से जुड़े मुद्दों पर सात सूत्री मांग पत्र कंपनी प्रबंधन को सौंपा. मांगों में बगियारी मोड़ के सामने बरलंगा-कसमार राजकीय उच्च पथ पर इंटरचेंज अथवा सर्विस रोड निर्माण, झारखंड सरकार के मानक प्रावधानों के अनुसार 75 प्रतिशत स्थानीय प्रभावित लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने, पूर्व में कैंप लगाकर चयनित स्थानीय चालकों व बेरोजगार युवकों को तत्काल कार्य में लगाने की मांग शामिल है. इसके अलावा एक्सप्रेस-वे निर्माण में छोटे-छोटे कार्य स्थानीय प्रभावित लोगों को पेटी ठेका पर देने, अवैध तरीके से बालू खरीद पर रोक लगाकर वैध तरीके से सामग्री की खरीद सुनिश्चित करने, ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों का परिचालन बंद करने तथा निर्माण कार्य से उठ रही धूल पर नियंत्रण के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की गयी.

धरना में ये हुए शामिल

धरना में प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो, प्रखंड सचिव सौरभ जायसवाल, राहुल कुमार महतो, रथू महतो, अशोक सिंह, सुधीर हांसदा, इब्राहिम अंसारी, बापी मिश्रा, बबलू महतो, करमचंद टुडू, सृष्टिधर महतो, गोराचंद मरांडी, विष्णु महतो, फूलचंद महतो, दीपक कुमार, जनार्दन महतो, अनुज कुमार, बलदेव महतो, श्रीकांत महतो, विशेश्वर महतो, नित्यानंद महतो, रामकिंकर महतो, अजय मुर्मू, काशीनाथ महतो, सुजीत कुमार, राजकुमार महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel