[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: नियमित नहीं होता कचरा उठाव, जाम रहती है नाली, बदबू से जीना दुश्वार

Bokaro News: नियमित नहीं होता कचरा उठाव, जाम रहती है नाली, बदबू से जीना दुश्वार

0
Bokaro News: नियमित नहीं होता कचरा उठाव, जाम रहती है नाली, बदबू से जीना दुश्वार

चास, चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 16 के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. जाम नाली, जर्जर सड़क, बिजली तार, पेयजल संकट, खराब स्ट्रीट लाइट की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई है. वार्ड की आबादी लगभग 15 हजार है. जबकि मतदाताओं की संख्या करीब साढ़े पांच हजार है. 2020 में नगर निगम बोर्ड भंग हो गया था. इसके बाद छह साल से निगम प्रशासक की देखरेख में काम हो रहा है, लेकिन आजतक इस वार्ड क्षेत्र का विकास नहीं हुआ.

स्थानीय निवासी जगन्नाथ बाउरी, बांसुरी बाउरी, मनोहर महतो, छत्रु महतो, पंचानन महतो, मो सलीम, चरण सहित अन्य ने कहा कि चास नगर परिषद से नगर निगम बना, लेकिन अभी तक वार्ड क्षेत्र में जल संकट का समाधान नहीं हुआ. पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ता है. गर्मी में लोग रात जगकर पानी जुगाड़ करने में लगे रहते है. लगभग एक किलोमीटर दूर से महिलाएं पानी ढोकर लाती है. सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है. निगम की सफाई एजेंसी नियमित कचरा का उठाव नहीं करती है, जिस कारण जगह -जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है और कचरा के कारण नालियां भी जाम रहती है. बदबू से जीना दुश्वार हो गया है. कहा कि वार्ड के पुराना चास क्षेत्र में वर्षों से बिजली के जर्जर तार लटक रहे है. गर्मी में अक्सर तार टूट कर गिर जाते है. कई बार बिजली विभाग में तार बदलने का आग्रह किया गया, लेकिन अभी तक कवर्ड वायर नहीं लगाया गया है.

सिंगारी जोरिया की सफाई जरूरी

वार्ड 16 होते हुए सिंगारी जोरिया निकली है, लेकिन जोरिया का स्थिति ऐसी है कि गंदगी और कचरा से पानी नजर ही नहीं आता है. दुर्गंध से जोरिया से सटे घर में रहने वाले लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. बारिश में जोरिया से सटे वार्ड क्षेत्र और सरकारी मध्य विद्यालय में जल जमाव हो जाता है. पूरा माॅनसून विद्यालय की पढ़ाई बाधित रहती है. लोगों ने कहा जब तक जोरिया की खुदाई कर सही तरीके से सफाई नहीं होती है तब तक जल जमाव की समस्या से समाधान नहीं होगा. लोगों ने कहा कि सिंगारी जोरिया में पुल बनने से वार्ड 16 और 17 जुड़ जायेगा, जिससे लोगों आवागमन करने में बहुत सुविधा होगी. वर्तमान में जोरिया के ऊपर बिजली पोल रखकर लोग आना-जाना करते हैं. बारिश में आवागमन बंद हो जाता है. लोगों ने कहा कि आज भी वार्ड क्षेत्र में लोग मिट्टी व खपरैल के घर में रहने को विवश है. कई परिवार को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है.

पाइपलाइन बिछी, लेकिन नहीं मिला पानी

लोगों ने कहा कि निगम ने जलापूर्ति योजना का पाइपलाइन, तो विस्तार किया, लेकिन सप्लाई पानी नहीं आता है. कई जगह जलापूर्ति का पाइप भी गंदगी के कारण जाम हो गया. इससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल पाता है. गर्मी में संकट बढ़ जाता है. लोगों का कहना है कि जलापूर्ति योजना फेज एक के बाद फेज दो का भी ट्रायल हो गया, लेकिन हमलाेगों को जलापूर्ति योजना से पानी कब मिलेगा पता नहीं. वार्ड क्षेत्र के सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगायी गयी है. जो भी लगी है, उसमें से आधा से ज्यादा खराब हो गयी है. स्ट्रीट लाइट की मेंटेनेंस नहीं होने से रात में मोहल्ला अंधेरे में डूबे जाता है.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

वार्ड 16 की पूर्व पार्षद लता देवी ने कहा कि अपने कार्यकाल में वार्ड क्षेत्र में कई विकास कार्य किया है. कई सड़क व नाली का निर्माण हुआ. आवास और शौचालय का भी निर्माण कराया गया और जरूरतमंद लोगों का राशन कार्ड बनाया गया. निगम में छह साल से प्रशासक राज्य चल रहा है. इस कारण सही तरीके से कार्य नहीं होने से वार्ड क्षेत्र के लोग परेशान हैं. चुनाव के बाद जैसे ही बोर्ड का गठन होगा, लोगों की समस्या दूर हो जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel