[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: रेलवे को निजीकरण से बचाने के लिए कर्मियों को संगठित होने की जरूरत

Bokaro News: रेलवे को निजीकरण से बचाने के लिए कर्मियों को संगठित होने की जरूरत

0
Bokaro News: रेलवे को निजीकरण से बचाने के लिए कर्मियों को संगठित होने की जरूरत

चंदनकियारी, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन बुधवार को भोजूडीह मेंस यूनियन कार्यालय में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष सह यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गौतम मुखर्जी ने कहा कि रेलवे और रेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना यूनियन की पहली प्राथमिकता है. मेंस यूनियन की पहचान रेलकर्मियों की हक की लड़ाई से है. वहीं रेलवे को निजीकरण से बचाने के लिए कर्मियों को संगठित होने की जरूरत है.

श्री मुखर्जी ने कहा कि भविष्य में यूनियन का मुद्दा साफ है पे कमीशन की लड़ाई और रेलवे को आउटसोर्सिंग से बचाना. केंद्र सरकार राजनीतिक लाभ लेने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है, पर कर्मियों की बहाली नहीं कर रही है. केंद्र सरकार धीरे-धीरे सरकारी उद्योगों को अडानी-अंबानी के हाथों बेचने में लगी है. रेलवे भी इसे अछूता नहीं रहा. सरकार सेप्टी कैटगिरी के रिक्तियां को तत्काल भरें. रेलकर्मियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. लेबर कोड काला कानून हैं, 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का एआइआरएफ का पूर्ण समर्थन रहेगा. इससे पहले उन्होंने अमर शहीदों श्रद्धांजलि दी साथ ही उन्होंने यूनियन का झंडोत्तोलन किया.

भोजूडीह यूनियन शाखा कमेटी का गठन

इस दौरान मेंस यूनियन भोजूडीह शाखा कमेटी की घोषण की गयी. दक्षिण पूर्व रेलवे भोजूडीह शाखा कमेटी में ब्रांच के अध्यक्ष शरण सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार, उपाध्यक्ष प्रताप महथा, सचिव श्रीधर प्रसाद, सहायक सचिव संजयकुमार और पिंटू कुमार, आयोजन एसएसइ विष्णु महतो व जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष रतन विश्वास को बनाया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel