[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: प्रपत्रानुसार कार्य निष्पादन में शून्य त्रुटि पर बल

Bokaro News: प्रपत्रानुसार कार्य निष्पादन में शून्य त्रुटि पर बल

0
Bokaro News: प्रपत्रानुसार कार्य निष्पादन में शून्य त्रुटि पर बल

बोकारो, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 02 सी में सोमवार को सेक्टर ऑफिसर व बीएलओ को संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कोषांग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 33 सेक्टर ऑफिसर व 195 बीएलओ ने हिस्सा लिया. कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने सेक्टर ऑफिसर व बीएलओ को मतदान पूर्व व मतदान दिवस की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों के अनुरूप कार्य को शून्य त्रुटि के साथ निष्पादित करने पर बल दिया.

श्री दत्ता ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सतर्कता, समन्वय व समयबद्धता आवश्यक है, ताकि निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ हो सके. बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मतदान दिवस से पूर्व निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुविधाओं को प्रत्येक मतदान केंद्र पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें. दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, मतदान कर्मियों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था, आवश्यक फर्नीचर व मूलभूत सुविधा देना है. सेक्टर ऑफिसर इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. यदि किसी प्रकार की कमी पायी जाती है, तो संबंधित पदाधिकारियों की सहायता से उसे समय रहते पूरा कराया जायेगा.

सेक्टर ऑफिसर प्रत्येक दो घंटे पर केंद्रों का करेंगे निरीक्षण

मतदान दिवस पर सेक्टर ऑफिसर प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्बाध, शांतिपूर्ण व त्रुटिरहित रूप से संचालित हो. किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी होगी. प्रशिक्षक की भूमिका में आशुतोष कुमार (सहायक शिक्षक), रंजीत कुमार (सहायक शिक्षक) व सुमन कुमार (सहायक शिक्षक) मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel