[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: डीसी के हस्तक्षेप से 7.5 लाख की शिक्षा ऋण स्वीकृत

Bokaro News: डीसी के हस्तक्षेप से 7.5 लाख की शिक्षा ऋण स्वीकृत

0
Bokaro News: डीसी के हस्तक्षेप से 7.5 लाख की शिक्षा ऋण स्वीकृत

बोकारो, उपायुक्त अजयनाथ झा के कार्यालय में गुरुवार को जैनामोड़ क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली, मिश्रा टोला निवासी सोजल कुमार शिक्षा ऋण नहीं मिलने की पीड़ा लेकर डीसी से मिलना पहुंचा. बीटेक (सीएसइ) प्रथम वर्ष के छात्र सोजल ने बताया कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में उसकी उच्च शिक्षा बाधित होने की स्थिति में है. सीमित आय के कारण शिक्षा ऋण के लिए प्रयासरत था, लेकिन ऋण स्वीकृत नहीं हुई.

पढ़ाई रुक जाने की आशंका से समाहरणालय पहुंचा. समाहरणालय परिसर में तैनात होमगार्ड रोमा कुमारी ने उपस्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रतिनिधि को मामले से अवगत कराया. तत्काल डीसी के संज्ञान में भी पूरा मामला लाया. डीसी ने संबंधित बैंक अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीसी की पहल के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विचार करते हुए आवेदन को स्वीकृत किया. डीसी श्री झा के हस्तक्षेप के बाद 7.5 लाख रुपये का शिक्षा ऋण अगले कुछ ही घंटों में स्वीकृत कर दिया गया. ऋण स्वीकृत होने की सूचना मिलते ही छात्र व परिजनों ने राहत की सांस ली. उल्लेखनीय है कि अन्य बैंकों द्वारा आवेदन को सिविल स्कोर कमजोर होने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया था. सोजल ने जिला प्रशासन व बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे.

शिक्षा ऋण मामलों में संवेदनशीलता व प्राथमिकता के साथ कार्य करें बैंक

डीसी श्री झा ने कहा कि किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की शिक्षा केवल आर्थिक कारणों से बाधित नहीं होनी चाहिए. शिक्षा ही भविष्य निर्माण का आधार है. सभी बैंक शिक्षा ऋण मामलों में संवेदनशीलता व प्राथमिकता के साथ कार्य करें, ताकि योग्य विद्यार्थियों के सपनों को पंख. मिल सके. उन्होंने अन्य बैंकों को भी प्रोएक्टिव होकर ऐसे आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही. डीसी ने होमगार्ड रोमा कुमारी की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel