[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: ठेका मजदूरों ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Bokaro News: ठेका मजदूरों ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

0
Bokaro News: ठेका मजदूरों ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

बोकारो, बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) के ठेका मजदूरों ने बुधवार को धमन भट्ठी विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि पीसीएम धमन भट्टी के कुशल श्रमिकों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है. बताया कि धमन भट्टी में वर्षों से कार्यरत कुशल श्रमिकों को बिना कारण दो वर्षों के कॉन्ट्रैक्ट अवधि के मध्य में ही गेट पास बनाकर नहीं दिया जा रहा है. महामंत्री श्री कहा कि तीन बार मुख्य महाप्रबंधक धमन भट्टी से द्विपक्षीय वार्ता व आदेश के बाद भी ठेकेदार एसोसिएट ने वर्तमान में 10 श्रमिकों को काम से बैठा दिया था. जिसमें छह श्रमिकों को जबरन अभी तक गेट पास नहीं दिया है. एक श्रमिक को गेट पास रहते हुए काम से बैठाए हुए हैं. श्री सिंह ने बताया कि श्रमिक धमन भट्टी में तरल हॉट मेटल में सुरक्षित काम करते रहे हैं. कहा कि 12 वर्षों से अधिक से श्रमिकों को कभी फाइनल का भुगतान नहीं किया गया है. वर्तमान में श्रमिकों द्वारा एलइओ केंद्रीय के हस्तक्षेप द्वारा मजदूरों का 2 वर्ष का फाइनल का भुगतान साक्षात प्रमाण है परंतु अभी तक 10 वर्षों का फाइनल रकम का भुगतान करना बाकी है. मौके पर प्राण सिंह, पप्पू, बीरेंद्र, अकलू मांझी, मनोज सोरेन, धनेश्वर, नवी अंसारी, छोटे लाल, मनोज महतो, कुंदन, सूरज, बिनोद, लोबान, जितेंद्र, सुनील, रोहित, लखन, राकेश हेंब्रम, सूरज सिंह आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel