[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: बीएसएल के विस्तारीकरण से बोकारो का होगा तेजी से विकास

Bokaro News: बीएसएल के विस्तारीकरण से बोकारो का होगा तेजी से विकास

0
Bokaro News: बीएसएल के विस्तारीकरण से बोकारो का होगा तेजी से विकास

बोकारो, बोकारो वेलफेयर सिविल सोसाइटी ने सोमवार को सेक्टर दो स्थित अंबे गार्डन में नागरिक अभिनंदन व प्रेस वार्ता का आयोजन किया. कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आये लोगों ने बीएसएल में विस्तारीकरण अभियान के संयोजक कुमार अमित का अभिनंदन किया. वहीं कुमार अमित ने बीएसएल में विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. बता दें कि कई माह से सोसाइटी के तत्वावधान में वह अभियान चला रहे थे. उन्होंने भी अभियान में सहयोग करने वाले सभी प्रमुख लोगों को आभार जताया. ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने विस्तारीकरण कार्य में समाज से सकारात्मक सहयोग की अपील की. सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि विस्तारीकरण के फलस्वरूप हजारों करोड़ के निवेश से बोकारो का तीव्र गति से विकास होगा. चेंबर के नरेंद्र सिंह ने कहा की विस्तारीकरण से बोकारो में कई आर्थिक विकास की संभावनाएं विकसित होंगी. सेवानिवृत्त उपमहाप्रबंधक प्रद्युम्न साव ने कहा कि हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी सृजित होगा. बीएमएस नेता रंजय कुमार ने कहा कि विस्तारीकरण से प्लांट में मजदूरों की छंटनी पर लगाम लगेगा. विस्थापित नेता अब्दुल रब और शिवप्रसाद शिबू ने विस्तारीकरण से विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद जतायी. संचालन अतुल कुमार सिंह ने किया. वहीं संयोजक श्री कुमार ने बताया कि सात माह से जारी इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग के लगभग 50 हजार लोगों ने बीएसएल विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा. इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपाल, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों सहित सरकार के अधिकारियों से मिल कर स्थगित विस्तारीकरण को शुरू करने के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की थी. कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी संघ के नेता एसएन दास, विस्थापित नेता शंकरलाल गोप, उद्यम संकल्प के राजेश कुमार, बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार, एस के वर्मा, बीएकेएस के दिलीप कुमार, भानू पाठक, युवा नेता विनोद कुमार, छात्र नेता विवेक पाठक, नेत्री ममता गोस्वामी, उद्यमी जय भुवन सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम, कृष्णा कालिंदी, पूर्व सैनिक परिषद के रवि रंजन दुबे, राकेश मिश्रा, संजीव कुमार, होमगार्ड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र द्विवेदी, आदिवासी सरना समिति के कृष्णा हेंब्रम, शशिभूषण विश्वकर्मा, धनंजय चौबे, प्रिंसु सिंह, अरविंद राय, करण गोराई, जन्मजय गोस्वामी, चंद्रप्रकाश, लालबाबू, कुमार राहुल, संतोष पंडित, नितेश चौधरी, कुणाल शर्मा, शशि भूषण, अशोक कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel