[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में बोकारो इस्पात संयंत्र की प्रतिबद्धता होगी और सुदृढ़

Bokaro News : नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में बोकारो इस्पात संयंत्र की प्रतिबद्धता होगी और सुदृढ़

0
Bokaro News : नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में बोकारो इस्पात संयंत्र की प्रतिबद्धता होगी और सुदृढ़

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की योजना, विकास व उनके प्रभावी व समयबद्ध कार्यान्वयन पर व्यापक विचार-विमर्श के उद्देश्य से परियोजना विभाग स्थित अधिशासी निदेशक कॉन्फ्रेंस हॉल में दो दिवसीय सौर ऊर्जा सम्मेलन शनिवार से शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा व मुख्य महाप्रबंधक (डीएनडब्ल्यू) डी भंजा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. बताया गया कि यह सम्मेलन नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में बोकारो इस्पात संयंत्र की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

परियोजना विभाग, डीएनडब्ल्यू, सीइटी व टीए के अधिकारियों ने सहभागिता निभाते हुए इस महत्वपूर्ण पहल के लिए अपनाये गये अंतर-विभागीय व समन्वित दृष्टिकोण को रेखांकित किया. सीइटी के आरके गुप्ता द्वारा परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें सौर ऊर्जा परियोजनाओं से संबंधित प्रमुख तकनीकी, परिचालन व व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गयी. सौर ऊर्जा क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की. इनमें एनफिनिटी ग्लोबल, एम्पिन एनर्जी ट्रांजिशन प्राइवेट लिमिटेड, स्विचिंग एवीओ इलेक्ट्रोपावर लिमिटेड, जैकसन ग्रीन लिमिटेड, फ्लोटेक्स सोलर प्राइवेट लिमिटेड (दुबई), रवि सोलर, एनवियो इन्फ्रा व साइफर क्यूब्स (प्रा.) लिमिटेड शामिल रहीं. कंपनियों के प्रतिनिधियों ने परियोजना निष्पादन व दृष्टिकोण पर विचार साझा किये. शहर क्षेत्र में प्रस्तावित लगभग 50 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों के संभावित स्थलों का भ्रमण भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान परियोजना कार्यान्वयन की रणनीतियों, प्रक्रियाओं, तकनीकी आवश्यकताओं, समय-सीमा निर्धारण व अंतर-विभागीय समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक व सकारात्मक चर्चा हुई. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एसएलसीसी) श्रीनिवास त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (सीइटी–बोकारो उप-केंद्र) एसपी दास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल ने किया रिकॉर्ड उत्पादन

बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल विभाग ने वर्ष 2026 के जनवरी माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 391204 टन मासिक उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है, जो बेस्ट जनवरी उत्पादन होने के साथ ही हॉट स्ट्रिप मिल की स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक उत्पादन भी है. उल्लेखनीय है कि हॉट स्ट्रिप मिल ने दिसंबर 2023 में सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन 387791 टन किया था. बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन ने मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) पीके वर्मा व उनकी समस्त टीम, सभी सहयोगी विभागों व संविदा कर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें श्रेष्ठता के नित नये बेंचमार्क स्थापित करने का संदेश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel