[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: सेक्टर छह में मिले शव की हुई पहचान, चास की रहनेवाली थी महिला

Bokaro News: सेक्टर छह में मिले शव की हुई पहचान, चास की रहनेवाली थी महिला

0
Bokaro News: सेक्टर छह में मिले शव की हुई पहचान, चास की रहनेवाली थी महिला

बोकारो, सेक्टर छह थाना क्षेत्र के बीएस सिटी कॉलेज के समीप एक मैदान में 30 जनवरी की सुबह मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान चास बाउरी मुहल्ला की मीना देवी (50 वर्ष) के रूप में रविवार की रात की गयी. महिला के पुत्र विकास कुमार ने बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के मोर्चरी हाउस में रखे शव को देखकर पहचान की. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

जानकारी के अनुसार सेक्टर छह पुलिस द्वारा शव की पहचान को लेकर एक सूचना कई सोशल साइट पर शेयर की गयी थी. यह सूचना चास बाउरी मुहल्ला में रहनेवाले महिला की पुत्री ने देखा. इसके बाद पुरुलिया (बंगाल) में अपने भाई विकास से संपर्क किया. भाई से शव की पहचान करने के लिए बुलाया. युवक रविवार की शाम बोकारो पहुंचा. सेक्टर छह पुलिस ने शव की पहचान करायी, तो पता चला कि महिला का नाम मीना देवी है. वह चास बाउरी मुहल्ला की रहनेवाली है. उसके एक पुत्र व तीन पुत्री है. महिला नयामोड़ बिरसा चौक स्थित बस स्टैंड के एक झोपड़ीनुमा होटल में काम करती थी. प्रतिदिन टोटो से चास आना-जाना करती थी. 29 जनवरी को टोटो से घर के लिए निकली थी, पर नहीं पहुंची. 30 जनवरी को उसका शव सेक्टर छह थाना क्षेत्र के बोकारो कॉलेज के समीप एक मैदान में मिला. पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक टोटो देखा. साथ ही उसके आगे-आगे चल रहे संदिग्ध एक साइकिल चालक को भी देखा. इसके बाद जांच शुरू की गयी थी.

दो लोगों से हो रही पूछताछ

बोकारो पुलिस की टीम नयामोड़ स्थित बिरसा चौक के समीप बस स्टैंड के झोपड़ी में चलनेवाले एक होटल संचालक व सेक्टर छह के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. टीम में सेक्टर छह थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, इंस्पेक्टर संजय कुमार शामिल हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel