[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: भाजपा ने अविनाश कुमार को बनाया चास से मेयर प्रत्याशी

Bokaro News: भाजपा ने अविनाश कुमार को बनाया चास से मेयर प्रत्याशी

0
Bokaro News: भाजपा ने अविनाश कुमार को बनाया चास से मेयर प्रत्याशी

चास, भाजपा ने सोमवार को चास नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार को मेयर उम्मीदवार घोषित किया. भाजपा की रायशुमारी में निगम क्षेत्र के लगभग एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने दावेदारी पेश की थी. सोमवार को भाजपा संगठन में अधिकारिक घोषणा कर अविनाश कुमार को समर्थन दिया है. इसकी पुष्टि बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने की है. समर्थन मिलने पर श्री कुमार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया.

वहीं चास जोधाडीह मोड़ स्थित एक सभागार में सोमवार को अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता कर मेयर पद के लिए अपना नामांकन करने का घोषणा की. कहा कि तीन फरवरी को वह नामांकन दाखिल करेंगे. श्री कुमार ने कहा कि 2015 से 20 तक के नरेंद्र मोदी और रघुवर दास के सरकार में चास नगर निगम ने विकास के मामले में अनेक बाधाओं के बावजूद कई कार्य किये थे. उन्होंने वार्ड पार्षद के साथ मिलकर अनेक बार आंदोलन व विरोध प्रदर्शन किया था. झारखंड की सरकार पिछले 06 वर्षों से नगर निगम को भंग कर अपनी मनमर्जी चल रही थी. क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद उन सभी कामों को आमजनता के साथ सामूहिक रूप से करने का प्रयास होगा. मौके पर जगदीश बरनवाल, दिलीप सिंह, साधु शरण प्रसाद, सुरेंद्र पांडेय, अमरजीत सिंह भाटिया, अरुण शर्मा, शंकर दत्ता, भुनेश्वर यादव, विक्की सिंह राठौड़, बालकृष्ण मुरारी, रामकिंकर महथा, नरोत्तम झा, जज यादव, रानी माली, अभय कुमार मुन्ना, सुनील सिंह, सुबोध कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, विश्वनाथ शर्मा, डॉक्टर एस कुमार, अधिवक्ता रंजीत कुमार, महानंद महतो, जितेंद्र दास, संदीप कुमार टुन्ना, संजीत बरनवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इधर भाजपा कार्यकर्ता ने अविनाश कुमार का स्वागत किया व संगठन के प्रति आभार जताया. स्वागत करनेवालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरज झा, जिला महामंत्री संजय त्यागी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, चास मुफस्सिल मंडल अध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह, भाजयुमो प्रमंडलीय प्रभारी ऋषभ राय, टिंकू तापड़िया, राकेश कुमार मधु, अमर स्वर्णकार, धर्मेंद्र महथा, भानुप्रताप सिंह, संदीप कुमार, टुन्ना, राजेश घोषाल, मिथुन लाहा, अरविंद सिंह, लालू मोदक, धर्मेंद्र कुमार, अजीत बाउरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel