[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: 17,796 वोट के साथ लगातार दूसरी बार मेयर बने भोलू पासवान

Bokaro News: 17,796 वोट के साथ लगातार दूसरी बार मेयर बने भोलू पासवान

0
Bokaro News: 17,796 वोट के साथ लगातार दूसरी बार मेयर बने भोलू पासवान

बोकारो, नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के अंतर्गत चास नगर निगम (वर्ग ‘ख’) के मेयर पद के लिए मतगणना कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पांच चक्रों में संपन्न कराया गया. मतगणना परिणाम के अनुसार भोलू पासवान को 17,796 मत प्राप्त हुए, जो सभी अभ्यर्थियों में सर्वाधिक रहे. उन्हें चास नगर निगम के मेयर पद पर निर्वाचित घोषित किया गया. भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार 14827 वोट के साथ दूसरे व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर 10320 वोट के साथ तीसरे पायदान पर रहे. वहीं झामुमो समर्थित प्रत्याशी उमेश ठाकुर 2912 वोट के साथ सातवें स्थान पर रहें. मतगणना शांतिपूर्ण व पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई.

सभी के सहयोग और टीम वर्क से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई मतगणना : डीइओ

मतगणना के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीइओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने मतगणना केंद्र पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयास और उत्कृष्ट टीम वर्क से मतगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया. कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मतगणना की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आपत्ति की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई. पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न करायी गयी. बताया कि मतगणना कार्य निर्धारित समय के भीतर पूर्ण हुआ, जिसके लिए दोनों निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) व उनकी टीम ने सराहनीय कार्य किया. मतगणना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार मॉनिटरिंग किया. सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रही.

डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारी मतगणना प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते रहेमतगणना केंद्र कृषि उत्पादन बाजार समिति, आईटीआई मोड़, चास में दिन भर प्रशासनिक गतिविधियां संचालित होती रहीं. इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार व अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. मतगणना प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे. डीसी ने उत्कृष्ट टीम वर्क के लिए सभी को दिया धन्यवाद दिया. सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया. विशेष रूप से आरओ-एआरओ टीम, पुलिस बल, होमगार्ड, चिकित्सा टीम आदि की सराहना की.

अभ्यर्थियों को प्राप्त कुल मत

भोलू पासवान को 17796, अविनाश कुमार को 14827, जमील अख्तर को 10320, राज कुमार 5739, बिनोद कुमार को 4868, परिंदा सिंह को 3239, उमेश ठाकुर को 2912, गोपाल मुरारका को 2887, निमाई महतो को 2329, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु को 1203, राज किशोर गोप को 1179, अरविंद कुमार राय को 1038, सावित्री देवी को 1013, विकास कुमार पांडेय को 958, अमर कुमार चौरसिया को 786, जयवीर सिंह को 645, मो रफीक अंसारी को 611, साधु शरण गोप को 542, निधि कुमारी को 494, अनिल कुमार वर्मा को 472, रीतुरानी सिंह को 446, मोहम्मद सुल्तान को 433, अरबिंद कुमार को 432, जवाहर प्रसाद को 338, अभय सिंह को 333, प्रदीप वर्मन को 276, डॉ राज कुमार को 266, पंकज कुमार राय को 256, एहसानउल्लाह शाह काे 191, मो फैजउद्दीन अंसारी को 113 व विनोद मंडल को 111 मत मिले.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel