[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: बोकारो में 17 फरवरी को 10वीं के 9438 अभ्यर्थी देंगे गणित की परीक्षा

Bokaro News: बोकारो में 17 फरवरी को 10वीं के 9438 अभ्यर्थी देंगे गणित की परीक्षा

0
Bokaro News: बोकारो में 17 फरवरी को 10वीं के 9438 अभ्यर्थी देंगे गणित की परीक्षा

बोकारो, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगी. इस वर्ष बोकारो जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 23 केंद्र बनायें गये हैं. सभी केंद्रों की जिम्मेदारी सभी केंद्रों के प्राचार्यों को सौंपी दी गयी हैं. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार के नेतृत्व में केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया. पारदर्शी व कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

गणित स्टैंडर्ड के 8,670 व बेसिक के 768 छात्र

17 को 10वीं की बोर्ड परीक्षा गणित के साथ शुरू होगी. सभी केंद्रों को मिलाकर गणित स्टैंडर्ड के 8,670 और गणित बेसिक के 768 यानी कुल 9,438 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 18 को कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी, जिसमें कुल 3,856 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा की तैयारी कां अंतिम रूप दिया गया.

20 फरवरी को 12वीं की भौतिकी की परीक्षा

प्रमुख विषयों में 20 फरवरी को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की भौतिकी (फिजिक्स) की परीक्षा होगी, जिसमें सभी केंद्रों को जोड़कर कुल 4,067 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 21को कक्षा 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी. इसमें कुल 7,976 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

24 को 12वीं लेखाशास्त्र की परीक्षा

24 को कक्षा 12वीं लेखाशास्त्र की परीक्षार्थी में 1,532 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 25 को कक्षा 10वीं की विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है, जिसमें कुल 8,437 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 28 को कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान में सभी 23 केंद्र सम्मिलित हैं, जहां कुल 4,122 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे.

10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा दो मार्च को

दो मार्च को कक्षा 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जिसमें कुल परीक्षार्थियों की संख्या 6,940 बतायी जा रही है. सात को कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 8,421 अभ्यर्थी शामिल होंगे. अंतिम दिन नौ को कक्षा 12वीं की गणित की परीक्षा होगी, जिसमें कुल 4,708 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे.

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

सभी 23 केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये सीधी नजर रखी जायेगी. डॉ गंगवार ने इन्क्ड आंसर बुक्स का संकलन व प्रेषण पूरी तरह सीबीएसइ के नियमों के तहत सुनिश्चित किये जाने पर बल दिया. हर केंद्र पर हेल्पलाइन डेस्क की स्थापना की गयी है, ताकि तकनीकी या अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel