Bokaro News : समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे 42 नागरिकों की समस्या व शिकायत पर सुनवाई की. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने व्यक्तिगत व जनहित से जुड़ी समस्याओं को रखा. डीडीसी ने हर मामले का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. डीडीसी श्रीमती मजूमदार ने कहा कि प्राप्त आवेदन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो. आवेदकों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. लोक संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, बीएसएल, सामाजिक सुरक्षा, खेल, चास अंचल, डीपीएलआर, राजस्व, आपूर्ति, बीएसएल, नियोजन आदि विभाग से संबंधित मामले आये थे. मौके पर अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रत्युष शेखर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, चास सीओ राम सेवक राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य मौजूद थे.