चास, चास नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गयी. पहले दिन गुरुवार को मेयर के लिए 16 व वार्ड पार्षद के लिए 115 अभ्यर्थियों ने चास अनुमंडल कार्यालय से नामांकन पत्र खरीदा. हालांकि किसी ने नामांकन पर्चा नहीं भरा.
बता दें कि चास नगर निगम में 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी. चार फरवरी तक पर्चा भर सकते हैं. राज्य निर्वाचन आयोग आयोग द्वारा मेयर पद सामान्य श्रेणी के लिए 5000 रुपये और आरक्षित श्रेणी/महिला के लिए 2500 रुपये नामांकन शुक्ल निर्धारित किया है. साथ ही वार्ड पार्षद सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी/महिला के लिए 500 रुपये किया गया है.