[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro Murder: रात में पति-पत्नी में हुआ विवाद, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला सीसीएल कर्मी का शव

Bokaro Murder: रात में पति-पत्नी में हुआ विवाद, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला सीसीएल कर्मी का शव

0
Bokaro Murder: रात में पति-पत्नी में हुआ विवाद, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला सीसीएल कर्मी का शव
रेलवे ट्रैक पर पड़ा सीसीएल कर्मी का शव

Bokaro Murder: बोकारो थर्मल-बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बोकारो थर्मल-जारंगडीह रेल मार्ग पर बरवाबेड़ा के पोल संख्या 39/32 के समीप रेलवे लाइन पर स्वांग गोविंदपुर फेज दो खुली खदान परियोजना कार्यालय में कार्यरत 32 वर्षीय सीसीएल कर्मी राकेश कुमार चौहान का शव पड़ा मिला. मृतक सीसीएल कर्मी का सिर और हाथ कटा हुआ था. घटना शनिवार सुबह की है. रेलवे ट्रैक पर शव देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है.

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना


शनिवार की सुबह आवाजाही करने वाले लोगों ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना सहित गोमिया आरपीएफ को दी. सूचना पर बोकारो थर्मल थाना के दारोगा कृष्णा उरांव, सहायक अवर निरीक्षक बैजून मरांडी और आरपीएफ गोमिया के सहायक अवर निरीक्षक विकास कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया.

ये भी पढ़ें: रिम्स पहुंचे मंत्री डॉ इरफान अंसारी, बुंड़ू सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख देने की घोषणा

पति-पत्नी में रात में हुआ था विवाद


मृतक राकेश कुमार चौहान और उसकी पत्नी किरण देवी में शुक्रवार की रात में विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी कथारा ओपी पुलिस को मिली थी. उसके बाद शनिवार की सुबह घटना घटी और सीसीएल कर्मी का शव वहां पड़ा मिला.

सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने बताया कि घटना रेलवे पटरी पर घटी है, लेकिन कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी कि मामला क्या है? घटनास्थल पर मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: Dhanbad Crime: धनबाद में बंद घर से चार जिंदा बम बरामद, हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel