[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : मोबाइल चोरी या गुम हो जाये, तो इसे गंभीरता से लें

Bokaro News : मोबाइल चोरी या गुम हो जाये, तो इसे गंभीरता से लें

0
Bokaro News : मोबाइल चोरी या गुम हो जाये, तो इसे गंभीरता से लें

बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि मोबाइल के चोरी या गुम होने की घटना को गंभीरता से लें. तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज करायें. गुम या चोरी हुए मोबाइल का गलत उपयोग हो सकता है. साइबर अपराधी मोबाइल का डाटा इस्तेमाल कर परेशानी खड़ी कर सकते हैं. शनिवार को एसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बोकारो पुलिस ने दो माह में चोरी या गुम हुए 301 मोबाइल ट्रैक कर बरामद किये हैं. इसमें से 290 मोबाइल संबंधित व्यक्तियों लौटा दिये गये हैं.

एसपी ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार सक्रिय हैं. लोग मोबाइल को लेकर सतर्क रहे. किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी व बैंक से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं करें. अपना मोबाइल किसी को प्रयोग के लिए नहीं दें. अनजान नंबर से आने वाले कॉल को अधिक देरी तक इंटरटेन नहीं करें. मौके पर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन, चास एएसपी वेदांत शंकर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

एसपी ने चंदनकियारी थाना समेत कई ओपी का किया निरीक्षण

एसपी नाथू सिंह मीणा और एएसपी वेदांत शंकर ने शनिवार को चंदनकियारी थाना समेत भोजूडीह व अमलाबाद ओपी का निरीक्षण किया. चंदनकियारी थाना में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद एसपी ने थाना में अभिलेखों, अपराध पंजी, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट, कुर्की निष्पादन, शिकायतों का निपटारे, मालखाना, हाजत तथा थाना परिसर की सफाई का जायजा लिया. कहा कि थाना में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें. जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें. क्षेत्र के प्रमुख घटनाओं, अपराध की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. एसपी ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों को नियमित गश्ती और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. साथ ही मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel