[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बोकारो: घर लौटने से पहले ही खत्म हो गया सफर, ट्रेन से गिरकर प्रवासी मजदूर की मौत 

बोकारो: घर लौटने से पहले ही खत्म हो गया सफर, ट्रेन से गिरकर प्रवासी मजदूर की मौत 

0
बोकारो: घर लौटने से पहले ही खत्म हो गया सफर, ट्रेन से गिरकर प्रवासी मजदूर की मौत 
मृतक का फाइल फोटो

फुसरो नगर से उदय गिरि की रिपोर्ट

Bokaro Migrant Worker Death: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित तुरियो पंचायत अंतर्गत लुपसाडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय मुर्मू (38 वर्ष) की सोमवार रात मुरी रेलवे थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

रात में हुई थी पत्नी से आखिरी बातचीत

परिजनों के अनुसार विजय मुर्मू रोजी-रोटी की तलाश में 18 जून को ओडिशा के झारसुगुड़ा काम करने गए थे. वहां उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वह सोमवार को ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे. उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनकी मोबाइल पर पति से बातचीत हुई थी. इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा. मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो दूसरी ओर से मुरी थाना के पुलिसकर्मी ने जानकारी दी कि उनके पति की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है. 

रिम्स में रखा गया शव  

घटना के बाद पुलिस ने शव को रांची स्थित रिम्स के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव लाया जाएगा.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

मृतक अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं. वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. परिजनों ने बताया कि उनके बड़े भाई रंजीत मुर्मू भी रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र में रह रहे हैं. उन्हें भी घटना की सूचना फोन पर दे दी गई है. 

पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया शोक

घटना पर मुखिया बीणा देवी, पंचायत समिति सदस्य वीणा गिरि, वार्ड सदस्य धीरज कुमार गिरि, मुखिया प्रतिनिधि केदार महतो, उदय कुमार, दशरथ किस्कू, रामदास मांझी समेत कई ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया. 

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड

Previous article यूपीआई और वॉलेट में क्या अंतर है?
Next article CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, cuet.nta.nic.in पर करें चेक
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel