[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : झारखंड ग्रामीण बैंक की दो शाखाएं खुली

Bokaro News : झारखंड ग्रामीण बैंक की दो शाखाएं खुली

0
Bokaro News : झारखंड ग्रामीण बैंक की दो शाखाएं खुली

कसमार और खैराचातर में शुक्रवार को झारखंड ग्रामीण बैंक की नयी शाखा खुली. चेयरमैन मदन मोहन बरियार ने इसका उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति, वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. नयी शाखाओं के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बचत खाता, ऋण, बीमा, पेंशन, डिजिटल बैंकिंग तथा सरकारी योजनाओं का लाभ नजदीक ही मिल सकेगा. कार्यक्रम में बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी गयी. मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कनोंजिया, रीजनल ऑफिस की वरीय अधिकारी प्रतिमा कुमारी, शाखा प्रबंधक तापस कुमार व पंपा कुंडु, विमल कुमार जायसवाल, रामसेवक जायसवाल, विष्णुचरण महतो, मनोज जायसवाल, दिवाकर महतो, समीर जायसवाल, धर्मेन्दु शेखर मुखर्जी, बासुदेव पाल, सुशील कुमार जायसवाल, राजेश कुमार राय, विष्णु कुमार जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल, बबलू अंसारी आदि मौजूद थे.

कर्मी को कार्यमुक्त किये जाने को लेकर उठा विवाद

खैराचातर में उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रवि घासी को कार्यमुक्त किये जाने के मामले को उठाते हुए बैंक प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जतायी. ग्रामीण तुलीदास जायसवाल, ज्ञानेश जायसवाल, सौरभ कुमार राय, रूपेश जायसवाल, अमूल्य कुमार जायसवाल, संतोष कुमार, अमित जयसवाल, अंतु राय आदि ने कहा कि रवि घासी मार्च माह से शाखा स्थापना संबंधी कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े थे. बैंक अधिकारियों के निर्देश पर वह गांव-गांव जाकर खाता खुलवाने, ग्राहकों से संपर्क स्थापित करने तथा अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग करते रहे. इसके बावजूद पिछले सप्ताह उसे अचानक कार्यमुक्त कर दिया गया. चूंकि चेयरमैन पेटरवार के निवासी हैं, इसलिए उन्होंने कसमार व खैराचातर शाखा में दैनिक वेतनभोगी

कर्मी के रूप में पेटरवार के ही युवक और महिला की बहाली कर दी है. चेयरमैन की ओर से मिले जवाब से ग्रामीण संतुष्ट नहीं दिखे. चेतावनी दी कि मामले पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो बैंक को क्षेत्रीय स्तर पर अपेक्षित सहयोग मिलने में कठिनाई हो सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel