Bokaro News : बंद घर से पांच लाख की संपत्ति चोरी
Bokaro News : चीरा चास में एक बंद आवास से पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हो गयी.
By JANAK SINGH CHOUDHARY |
June 16, 2026 12:40 AM
चीरा चास थाना क्षेत्र के गंधाजोर में विजय कुमार मिश्रा के बंद आवास से रविवार की रात को पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हो गयी. श्री मिश्रा इलाज के लिए परिवार के साथ लंबे समय से वेल्लोर में हैं. सोमवार को पास रहने वाले श्री मिश्रा के बड़े भाई शिव नारायण मिश्रा ने दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो फोन कर जानकारी दी. चोर आवास के हर कमरे, बक्से और आलमारी का ताला तोड़ कर टीवी, इंडक्शन, इनवर्टर, कपड़े, सोने-चांदी के जेवरात व नकदी आदि ले गये. सूचना पर चीरा चास थानेदार रवि नारायण झा टीम के साथ पहुंचे और जांच की. कई संदिग्धों व हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की जा रही है. पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाला जा रहा है.
...
ये भी पढ़ें...
बोकारो में डालमिया भारत का ‘हेल्थ मिशन’: महिलाओं के लिए लगा स्पेशल कैंप, जांचीं गईं 100 से अधिक मरीज
July 6, 2026 8:26 PM
July 6, 2026 6:09 PM
July 6, 2026 5:43 PM
July 5, 2026 11:26 PM
July 3, 2026 9:13 PM
July 2, 2026 6:39 PM
July 1, 2026 10:14 AM
June 30, 2026 9:55 PM
June 30, 2026 4:58 PM
June 29, 2026 7:00 PM
