Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. दिल्ली में हुए होटल अग्निकांड से सीख लेते हुए बोकारो जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखायी है. गुरुवार को डीसी अजयनाथ झा ने जिला में संचालित सभी होटल व गेस्ट हाउस की सघन जांच करने का निर्देश दिया है. नयी दिल्ली में हाल ही में हुई होटल अग्निकांड की घटना के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. बताते चलें कि उक्त घटना में जिले के जैनामोड़ की एक युवती की भी मृत्यु हुई है.
डीसी ने चास अनुमंडल पदाधिकारी चास व बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र जारी कर जिले में संचालित होटल एवं गेस्ट हाउसों की राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) के तहत निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच करने का निर्देश दिया है. डीसी ने बताया : जांच के क्रम में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि संबंधित होटल व गेस्ट हाउस निर्धारित भवन मानकों के अनुरूप संचालित है या नहीं.