[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : चोरी के छह घंटे बाद ही चार आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख का शराब बरामद

Bokaro News : चोरी के छह घंटे बाद ही चार आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख का शराब बरामद

0
Bokaro News : चोरी के छह घंटे बाद ही चार आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख का शराब बरामद

संवाददाता, बोकारो. बीएस सिटी पुलिस की टीम ने चोरी के महज छह घंटे बाद ही सरकारी शराब दुकान में चोरी की घटना का गुरुवार को उद्भेदन कर दिया. चोरी गयी साढ़े तीन लाख की शराब के साथ चोरी के चार आरोपियों को भी पकड़ लिया. सभी गिरफ्तार आरोपी हिमांशु, राजकुमार, नीतिश व नंदू से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बीएस सिटी थाना में बताया कि बुधवार की देर रात को सेक्टर 12 मोड़ के समीप एक सरकारी शराब दुकान में चोरी की घटना हुई. जांच-पड़ताल में पाया गया कि दुकान के पीछे का शटर उखाड़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. सीसीटीवी कैमरा के साथ डीबीआर को भी गायब कर दिया गया था. इस संबंध में संदीप कुमार ने थाना में कांड संख्या 114/26 दर्ज कराया था. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर गुरुवार की सुबह इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुंदीबाद सहित अन्य आवासीय ठिकानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. श्री रंजन ने बताया कि सभी की निशानदेही पर टीम ने विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब 750 बोतल, 137 बोतल केन बीयर व एक ताला काटनेवाला लोहा कटर बरामद किया. गिरफ्तार युवकों में सेक्टर 12 खटाल के 19 वर्षीय हिमांशु पटेल उर्फ सूटर, पटना खटाल के 20 वर्षीय राजकुमार उर्फ लोला व 21 वर्षीय नीतिश कुमार उर्फ गोलू, दुंदीबाद निवासी 23 वर्षीय नंदू कुमार शामिल हैं. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर, पुअनि जितेश कुमार, पुअनि शशिकांत कुमार, सअनि रंजीत रंजन, हवलदार बिगावन सिंह, आरक्षी सिद्वेश्वर प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार रजक, प्रफुल्ल कुमार मंडल शामिल थे. रंजीत कुमार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel