[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : कार का लालच देकर पांच लाख की ठगी, केस दर्ज

Bokaro News : कार का लालच देकर पांच लाख की ठगी, केस दर्ज

0
Bokaro News : कार का लालच देकर पांच लाख की ठगी, केस दर्ज

Bokaro News : बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के पीएनटी मोड़ पेट्रोल पंप के समीप एक दुकान चलाने वाले दुकानदार कमलेश कुमार झा को कार बेचने का लालच दिखा कर एक ठग ने पांच लाख रुपये ठग लिये. दुकानदार को जब ठगी का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुका था. मामला 10 जून का है. ठग ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था. परेशान होकर दुकानदार मंगलवार को सेक्टर 6 थाना पहुंचा. अपनी आपबीती इंस्पेक्टर संगीता को सुनायी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस की टेक्निकल टीम एक्टिव हुई तो पता चला ठग के मोबाइल का लास्ट लोकेशन बिहार के औरंगाबाद में है. प्राथमिकी में दुकानदार ने बताया कि 20 दिन पहले एक युवक उसके दुकान पर आया. खुद को सेक्टर 2 का निवासी बताया. सामान की खरीदारी की. इसके बाद रोजाना दुकान पर कार से आने लगा. एक दिन कार बेचने की बात कही. मामला पांच लाख में तय हुआ. आठ जून को कमलेश ने उस युवक को दो लाख रुपये दे दिये. 10 जून को युवक ने कमलेश से कहा कि तीन लाख और देकर गाड़ी ले लीजिए. कमलेश ने आव न देखा ताव, बैंक जाकर तीन लाख की निकासी कर ली. दुकान पर ही उस युवक को तीन लाख रुपये दे दिया. युवक ने कमलेश से कहा सेक्टर 2 जाकर गाड़ी का कागजात लेकर आता हूं. इसके बाद युवक कभी नहीं लौटा. कमलेश इंतजार करता रह गया. पांच दिन तक दुकानदार कमलेश ने उस युवक का इंतजार किया. इसके बाद मोबाइल पर फोन करना शुरू किया, तब मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा. जब ठगी का एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel