[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : कई केंद्रों में बीएलओ रहे अनुपस्थित, डीसी ने जतायी नाराजगी

Bokaro News : कई केंद्रों में बीएलओ रहे अनुपस्थित, डीसी ने जतायी नाराजगी

0
Bokaro News : कई केंद्रों में बीएलओ रहे अनुपस्थित, डीसी ने जतायी नाराजगी

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत शनिवार को जिला के सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन व मैपिंग का कार्य बूथ लेवल ऑफिसर ने किया. कई केंद्रों में बीएलओ अनुपस्थित पाये गये. इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने नाराजगी जतायी. सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों सह बीडीओ को क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में प्रत्येक शनिवार व रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र भ्रमण कर इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ मतदान केंद्र पहुंचने के बाद अपनी उपस्थिति की सेल्फी संबंधित एइआरओ के व्हाट्सएप समूह में साझा करें.

पंचायत स्तर पर बनेंगे मतदाता सुविधा केंद्र

डीसी ने कहा कि सभी पंचायत सचिवालयों में मतदाता सुविधा केंद्र स्थापित होंगे. इसके माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन व दस्तावेज संबंधी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. 30 जून से सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करायेंगे. किसी भी मतदाता को परेशान होने या अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है. प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाया जा रहा है. डीसी ने कहा कि अभियान की सफलता व मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में वालंटियर प्रतिनियुक्त किये जायेंगे. इसके लिए जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, शिक्षक व अन्य स्थानीय कर्मियों का सहयोग लिया जायेगा.

विद्यालय को मतदान केंद्र संचालन के लिए खुला रखने का निर्देश

शनिवार को कुछ स्थानों पर विद्यालय बंद रहने की शिकायत भी प्राप्त हुई. इस पर डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा व जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा. जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र संचालित हैं, वहां विशेष शिविर के दौरान विद्यालय परिसर खुला रहना चाहिए. शनिवार को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने चंदनकियारी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने बाट बिनोर पंचायत सचिवालय का भी भ्रमण किया. निरीक्षण के दौरान सचिवालय में कलर प्रिंटिंग मशीन उपलब्ध पायी गयी तथा वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel