[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : सेविका और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने का निर्देश

Bokaro News : सेविका और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने का निर्देश

0
Bokaro News : सेविका और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने का निर्देश

समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीडीसी शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. क्लस्टर स्तर पर आधार कैंप आयोजित करने की दिशा में चर्चा हुई. डीडीसी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर कैंप की तिथियां निर्धारित करने के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता को निर्देश दिया. सभी प्रखंडों में पंचायतवार या क्लस्टरवार कैंप का आयोजन करने को कहा. डीडीसी ने जिला में सेविका व सहायिकाओं के रिक्त पदों को आमसभा के माध्यम से अविलंब भरने का निर्देश दिया. बैठक में भवन प्रमंडल, डीएमएफटी, लघु सिंचाई एवं मनरेगा मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की समीक्षा हुई और संबंधित विभागों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर भवनों का हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जहां भूमि या अन्य प्रकार के विवाद हैं, वहां सीओ को कार्रवाई करने काे कहा गया. डीडीसी ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अब तक भूमि चिह्नित नहीं हो सकी है, वहां शीघ्र भूमि चिह्नित करते हुए जिला कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जाये. साथ ही, जिन पोषक क्षेत्रों में सरकारी विद्यालय स्थित हैं और वहां अतिरिक्त कमरे उपलब्ध हैं, वहां आवश्यकतानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित किया जाये. जल जीवन मिशन के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में यथासंभव पाइप से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही शौचालय की सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

डीडीसी ने कहा कि जिन सेविकाओं द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं किया जा रहा है, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई हो. बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा हुई.

आंगनबाड़ी केंद्रों के सुसज्जीकरण के लिए राशि उपलब्ध

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सुसज्जीकरण व भोजन निर्माण के लिए ईंधन मद में प्रति वर्ष चार गैस सिलेंडर की राशि बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को उपावंटित कर दी गयी है. मौके पर सभी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता सहायक अभियंता आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel