[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बोकारो में कोयला लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत, अस्पताल से फरार हुआ ड्राइवर

बोकारो में कोयला लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत, अस्पताल से फरार हुआ ड्राइवर

0
बोकारो में कोयला लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत, अस्पताल से फरार हुआ ड्राइवर
पलटा हुआ ट्रक

बोकारो से राकेश वर्मा की रिपोर्ट

Bokaro Accident News: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार टांड में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. खासमहाल से कोयला का स्लैरी लादकर उत्तर प्रदेश के बनारस जा रहा एक अनियंत्रित 14 चक्का ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही खलासी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चकमा देकर फरार हो गया. 

मृतक की पहचान

मृतक खलासी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी लगभग 28 वर्षीय अबू सुफेयान (पिता- अब्दुल वफा) के रूप में हुई है, वहीं घायल चालक का नाम गिरजेश कुमार दुबे बताया जा रहा है.​ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रफ्तार तेज होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे स्थित कई दुकानों और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया. 

कई दुकानों और मकानों को नुकसान 

इस हादसे में गणेश साहु के सड़क किनारे रखे करीब 14 हजार ईंट और गैराज पूरी तरह डैमेज हो गए, जबकि मकान में घुसने के साथ ही 10 फीट की दीवार जमींदोज हो गई. इसके अलावा मोहन महतो की स्टील फर्नीचर दुकान, प्रमोद के घर का बाहरी कमरा और प्रदीप की चाय दुकान को भी नुकसान पहुंचा है. वहीं मौके पर खड़ी अनुपम साव की पिकअप वैन भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई. घटना इतनी जबरदस्त थी कि डीवीसी के ऐश पौंड तक जाने वाली बिजली सप्लाई के दो पोल सहित बंच केबल टूटकर गिर गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई.​ 

पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा 

 हादसे की सूचना मिलते ही बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति और पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतिश कुमार पुलिस बल के साथ रात में ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर गिरजेश कुमार दुबे को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए तत्काल डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, वहां इलाज कराने के बाद ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला, जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी.​

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक खलासी अबू सुफेयान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. घटनास्थल पर बिखरे कोयले और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को डीवीसी से मांगे गए हाईवा की मदद से सड़क से हटाने का काम रात से ही जारी रहा जिससे कि यातायात व्यवस्था सुचारू की जा सके. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर

Previous article दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, कटऑफ ने सभी को चौंकाया
Next article औरंगाबाद में सड़क हादसा, बाइक की सर्विसिंग कराने जा रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel