[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो भाजपा ने राजधानी में तो झामुमो ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

भाजपा ने राजधानी में तो झामुमो ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

0
भाजपा ने राजधानी में तो झामुमो ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

झामुमो ने उपायुक्त कार्यालय के सामने निकाली अधिकार रैली, किया प्रदर्शन

संवाददाता, बोकारो.

बोकारो जिला के लिए शुक्रवार राजनीतिक परिदृश्य के लिहाज से बहुत एक्टिव रहा. राज्य विपक्ष में खड़ी भाजपा युवाओं के जरिये प्रदेश की राजधानी में शक्ति प्रदर्शन करते दिखी, तो सत्ता पक्ष की सबसे बड़ी पार्टी झामुमो जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया. जहां भाजपा ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए चुनाव पूर्व वादा को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. वहीं झामुमो ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. केंद्र पर झारखंड के अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया.

जिला से आठ हजार की कार्यकर्ता रांची पहुंचे. चेकिंग ने किया परेशान :

युवा आक्रोश रैली के लिए बोकारो जिला से 08 हजार से अधिक कार्यकर्ता रवाना हुए. जिला अंतर्गत हर विधानसभा से कार्यकर्ताओं की टोली निकली. बस व निजी वाहन से कार्यकर्ता रवाना हुए, लेकिन, रांची पहुंचने के पहले कार्यकर्ताओं को बोकारो जिला के विभिन्न जगहों पर पुलिसिया चेकिंग ने कार्यकर्ताओं को रोका. पेटरवार पहुंचते-पहुंचते तीन बार वाहन रोका गया. वाहन के कागजात की मांग की गयी. बार-बार होती चेकिंग का विरोध भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया. सोशल मीडिया पर लाइव आकर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखीं.

झारखंड के साथ केंद्र कर रहा है सौतेला व्यवहार :

झारखंड मुक्ति मोर्चा, बोकारो जिला समिति ने बोकारो उपायुक्त कार्यालय के सामने अधिकार रैली प्रदर्शन व मार्च किया. केंद्र सरकार का विरोध किया. केंद्रीय सदस्य सह बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा : केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. झारखंड को अधिकार से वंचित किया जा रहा है. झारखंड सरकार द्वारा भेजे गए 1932 स्थानीय नीति, सरना धर्म कोड, एससी-एसटी ओबीसी आरक्षण बिल केंद्र सरकार ने अटका कर रखा है.

श्री यादव ने कहा : झारखंड के बकाया रॉयल्टी का केंद्र सरकार शीघ्र भुगतान करे. वहीं केंद्रीय संयंत्रों में 75 प्रतिशत नियोजन विस्थापित व स्थानीय लोगों को दे. मौके पर जिला सचिव जय नारायण महतो, केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, विजय रजवार, निशा हेंब्रम, मुक्तेश्वर महतो बनवीर मिश्रा, पानबाबू केवट, मदन मोहन महतो, मटुक लाल किस्कू, फिरदौस, भागीरथ शर्मा, लादु मांझी, राकेश सिन्हा, मिथुन मंडल, अशोक हेंब्रम, सोहन मुर्मू, संजय रजवार, भारत यादव, आजाद अंसारी, फारूक अब्दुल्ला व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel