[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं भाजपा कार्यकर्ता : रवींद्र पांडेय

Bokaro News : राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं भाजपा कार्यकर्ता : रवींद्र पांडेय

0
Bokaro News : राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं भाजपा कार्यकर्ता : रवींद्र पांडेय

Bokaro News : दुगदा. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड एवं तेलो मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक दुगदा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में गुरुवार को हुई. शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया. अध्यक्षता चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा एवं संचालन तेलो मंडल अध्यक्ष मेघन महतो ने किया. पूर्व सांसद श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र भक्ति के लिए हर पल समर्पित रहने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहते हैं. भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा ने कहा कि झारखंड सरकार के कुशासन के खिलाफ आम लोग को एकजुट कर उन्हें मूलभूत सुविधाओं को दिलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता संघर्ष करें. मौके पर वरीय नेता अरुण सिंह, अनिल मुर्मू, भरत झा, कमलेश यादव, पप्पू मंडल, रावणेश्वर उपाध्याय, सुमन सिंह कृष्णा पांडेय, जितेंद्र यादव, दयावंती शर्मा, पूनम पांडेय, अंजू देवी महेंद्र महतो, कमलेश दसौंधी, दिलीप महतो, सुरेश केवट, हरि प्रसाद गोप ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड महामंत्री कमलेश यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel