बेरमो. सुभाष नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बाद में श्री सिंह ने प्रदेश कार्यालय रांची में धनबाद लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ढुलू से मिले और बधाई दी. कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिल कर 400 से ज्यादा सीटें इस चुनाव में जीतेगी.