[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News :भेंडरा के मेले की पहचान राज्य स्तरीय होगी : बेबी देवी

Bokaro News :भेंडरा के मेले की पहचान राज्य स्तरीय होगी : बेबी देवी

0
Bokaro News :भेंडरा के मेले की पहचान राज्य स्तरीय होगी : बेबी देवी

Bokaro News :सांस्कृतिक निदेशालय, झारखंड एवं बोकारो जिला प्रशासन की ओर से मकर संक्रांति पर नावाडीह के भेंडरा में जमुनिया नदी तट पर सात दिवसीय जिला स्तरीय मां जलेश्वरी मेला गुरुवार से शुरू हो गया. इस मेला का उद्घाटन गुरुवार को पूर्व मंत्री बेबी देवी, प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य महेंद्र साव, मुखिया नरेश विश्वकर्मा व पंसस गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया. इससे पूर्व मां जलेश्वरी मंदिर में की पूजा की गयी.

कुटीर उद्योग के रूप में विकसित होगा भेंडरा

इस दौरान समारोह में पूर्व मंत्री बेबी देवी ने कहा कि भेंडरा गांव को विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है. जल्द भेंडरा में लौह कुटीर उद्योग को विकसित कर इस गांव को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मां जलेश्वरी मेला को जिला स्तरीय दर्जा दिया गया है. इसकी पहचान राज्य स्तर करने के लिए पहल की जायेगी. प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि भेंडरा गांव की पहचान हस्त निर्मित लौह सामग्री के लिए विख्यात है. मुखिया नरेश विश्वकर्मा ने बताया कि मेले में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, चलंत शौचालय, अग्निशमन की व्यवस्था की गयी है.

ब्रेक डांस, नाव झूला आकर्षण का केंद्र

मां जलेश्वर मेला में ब्रेक डांस, तारा माची, टोरा-टोरा, नाव झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार, काला जादू आकर्षण का केंद्र है. भेंडरा के कारीगरों द्वारा हस्त निर्मित लौह सामग्री की खरीदारी के लिए मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

इनकी रही उपस्थिति

जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुल, नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, थानेदार अमित कुमार सोनी, झामुमो के जिला सचिव जयनारायण महतो, गौरीशंकर महतो, प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, गणेश महतो, डॉ लालजी महतो, महबूब आलम, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, मुखिया किरण देवी, पंसस गोपाल यादव, मेला समिति के सचिव गोपाल विश्वकर्मा, मुरलीधर सिंह, चक्रधारी सिंह, कोलेश्वर राम, ललित रविदास, सुकुमार विश्वकर्मा, दीपक कुमार नायक, रणविजय सिंह, दिलीप कुमार, मनोज यादव, राजेंद्र यादव, आचार्य त्रिपुरारी पाण्डेय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel