[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो उपस्थिति सत्यापन के बाद ही बीसीओ का वेतन निर्गत होगा

उपस्थिति सत्यापन के बाद ही बीसीओ का वेतन निर्गत होगा

0
उपस्थिति सत्यापन के बाद ही बीसीओ का वेतन निर्गत होगा

बोकारो. समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान बीसीओ द्वारा बीडीओ को किसी तरह विभागीय कार्य की प्रगति से अवगत नहीं कराने व प्रखंड की बैठकों आदि में शामिल नहीं होने की बात सामने आयी. इस पर उपायुक्त श्रीमती जाधव ने बीडीओ द्वारा बीसीओ की उपस्थिति विवरणी सत्यापन के बाद ही जिला से वेतन निर्गत करने का निर्देश दिया.

पीडीएस दुकानों पर सूचना पट्ट अनिवार्य

मौके पर डीसी ने जन वितरण प्रणाली की सभी दुकानों के बाहर दुकान खुलने व राशन वितरण से संबंधित सूचना पट्ट को अनिवार्य रूप से अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया. साथ ही दुकान व गोदाम का समय–समय पर औचक जांच, स्टॉक का मिलान करने का निर्देश दिया.

बीडीओ को पैक्सों का निरीक्षण करने का निर्देश

डीसी श्रीमती जाधव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की धान अधिप्राप्ति–मीलिंग व किसानों के भुगतान से संबंधित जानकारी ली. पूर्व में धान अधिप्राप्ति में पैक्सों की गड़बड़ी को ले रिकवरी व संबंधित पैक्सों में लंबित राशि से भी अवगत हुईं. बीसीओ द्वारा इसकी निगरानी नहीं करने पर नाराजगी जतायी. राशि रिकवरी में गति लाने व किसानों के लंबित भुगतान करने का निर्देश दिया. इस दौरान सभी बीडीओ को पैक्सों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

चार प्रखंडों में नहीं है सीएम दाल-भात केंद्र

जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको ने बताया कि जिला के चार प्रखंड कसमार, नावाडीह, बेरमो व चंद्रपुरा में मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र नहीं है. इसके लिए प्रखंडों से प्रस्ताव की जरूरत है. पूर्व में पत्राचार भी किया गया है. इस पर उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड के बीडीओ को पांच जुलाई तक आपूर्ति कार्यालय को स्थान चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया.

पोर्टल के लंबित मामलों के निष्पादन पर बल

पीजीएमएस पोर्टल पर जिला के 110 मामले लंबित हैं. डीसी ने बीडीओ को सभी मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने राशन वितरण, हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण, नमक व चीनी वितरण आदि की जानकारी ली. मौके पर डीडीसी संदीप कुमार, डीपीएलआर मेनका, एसी मुमताज अंसारी, डीसीओ श्वेता गुड़िया व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel