Bokaro News : 28 को मनाया जायेगा कुर्बानी का पर्व बकरीद

Bokaro News : तैयारी शुरू, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

By MANOJ KUMAR | May 24, 2026 12:28 AM

Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो. कुर्बानी का पर्व बकरीद यानी ईद-उल-अजहा 28 मई को मनायी जायेगी. इस अवसर पर बकरीद को लेकर चास-बोकारो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी जोरों पर है. मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से ईदगाह पर नमाज अदा करने को लेकर साफ-सफाई, बाजारों में बकरों की खरीदारी और नये कपड़ों की खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है. बाजारों में भी चहल-पहल दिखने लगी है. मुस्लिम समुदाय में त्योहार को लेकर उत्साह चरम पर है. इधर, बकरीद पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है.

उकरीद ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा की जायेगी सामूहिक नमाज :

उकरीद स्थित मजार शरीफ के हाजी हसन इमाम ने बताया कि इस त्योहार पर इस्लाम धर्म के लोग पाक-साफ होकर नये कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं. नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी देने की परंपरा शुरू होती है. उन्होंने बताया कि बकरीद के दिन यानी 28 मई को उकरीद ईदगाह में सुबह 7:30 बजे सामूहिक नमाज आयोजित होगी. उन्होंने बताया कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है.