गोमिया में बजरंग दल ने निकाली शोभा यात्रा

गोमिया में बजरंग दल ने निकाली शोभा यात्रा

By Prabhat Khabar News Desk | April 17, 2024 12:24 AM

गोमिया. रामोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बजरंग दल की ओर से गोमिया में शोभा यात्रा निकाली गयी. स्वांग स्थित नेहरू ग्राउंड से मोटरसाइकिलों पर सवार कार्यकर्ता जय श्री राम, जय श्री हनुमान के नारे लगाते हुए स्वांग शिव मंदिर, स्वांग वन बी, कोठीटांड़, पुराना सिनेमा हॉल, पोस्ट ऑफिस मोड़, बैंक मोड़, आइइएल रोड, गवर्नमेंट कॉलोनी होते हुए गोमिया बस्ती के भगत अहरा तालाब के समीप पहुंचे. मौके पर विनय कुमार, महेश स्वर्णकार, लक्ष्मण कुमार, सुमित कुमार, विजय कुमार, शंकर कुमार, उदय कुमार आदि थे.