[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : पिलपिलो में छात्रा के अपहरण की कोशिश

Bokaro News : पिलपिलो में छात्रा के अपहरण की कोशिश

0
Bokaro News : पिलपिलो में छात्रा के अपहरण की कोशिश

बेरमो. पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिलपिलो निवासी कृष्णदेव महतो की नौ वर्षीया बेटी रूपा कुमारी के अपहरण का प्रयास दो नाकाबपोशों ने किया. लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली. बच्ची उमवि पिलपिलो में क्लास चार की छात्रा है. जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग छह बजे स्कूल के समीप चबूतरा के पास बच्ची खेल रहीं थी. जंगल की ओर से एक बाइक में सवार दो लोग आये और पकड़ कर जंगल की ओर ले जाने लगे. लेकिन जंगल के चारों और वन विभाग द्वारा ट्रेंच काट दिये जाने के कारण वह लोग बच्ची को साथ में लेकर नहीं भाग पाये. बच्ची का मुंह में कपड़ा बांध दिया और फिर गाड़ी में बांध कर उसे अकेला छोड़ कर कहीं निकल गये. बच्ची ने किसी तरह से बाइक को गिरा दिया और हाथ खोल कर पिलपिलो मोड़ पहुंच गयी, जहां पहले से उसके घरवाले उसे ढूंढ रहे थे. बच्ची की मां स्वेता देवी का कहना है कि चार-पांच घंटे से गांव के अन्य लोगों के साथ खोज रहे थे. बच्ची डरी सहमी हुई है. बच्ची के पिता कुछ दिन पहले ही काम करने के लिए राजस्थान गये हैं. इधर, सूचना मिलने पर थाना के अनि घनश्याम रवि दल-बल के साथ पिलपिलो गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel