[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : विधायकों ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मांगे वोट

Bokaro News : विधायकों ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मांगे वोट

0
Bokaro News : विधायकों ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मांगे वोट

फुसरो नगर परिषद चुनाव में झामुमो के दो विधायक मथुरा महतो (टुंडी) व उमाकांत रजक (चंदनकियारी) सहित जिले के कई नेता अध्यक्ष पद की पार्टी समर्थित प्रत्याशी बीना कुमारी के पक्ष में मैदान में उतर चुके हैं. इन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर उनके लिए वोट मांगे. विधायक श्री महतो व श्री रजक ने कहा कि झामुमो समर्थित प्रत्याशी बीना कुमारी सभी प्रत्याशियों से शिक्षित व ईमानदार हैं. इन्हें कई दलों से समर्थन प्राप्त हो रहा है. कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार भी है. इनके चुनाव जीतने से फुसरो शहर के विकास में गति आयेगी. अधूरे कार्यों को पूरा कराया जायेगा. बड़ी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. इसलिए झामुमो पर लोग विश्वास कर बीना कुमारी के पक्ष में मतदान करें. इससे पूर्व दोनों विधायकों ने फुसरो व सुभाषनगर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर डॉ रतन लाल, मंटू यादव, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अनिल अग्रवाल, भोलू खान, मदन महतो, फैयाज आलम, दीपक महतो, महताब खान, घुनू हांसदा, अजय साव, अनिल रजवार, गोविंद रजक, हरिनारायण सिंह, पानबाबू केवट, बनवीर मिश्रा, रामावतार सिंह, पूनम देवी, बुलबुल देवी, कुंती देवी, दीपक गुप्ता आदि मौजूद थे.

भाकपा माले ने दिया समर्थन

भाकपा माले ने फुसरो नगर परिषद के चुनाव में झामुमो समर्थित उम्मीदवार बीना कुमारी को समर्थन दिया है. इसकी घोषणा भाकपा माले के राज्य स्थायी कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने रविवार को की. कहा कि माले समर्थक और सदस्य बीना कुमारी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर विजय बनाने की अपील करेंगे. शिक्षित बेटी ही रबर स्टाम्प बनने के बजाय अपने विवेक से काम कर सकती हैं. अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए सुरक्षित किया जाना स्वागत योग्य है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel