[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो मतदाता सूची में नाम दर्ज व सुधार के लिए करें आवेदन : डीइओ

मतदाता सूची में नाम दर्ज व सुधार के लिए करें आवेदन : डीइओ

0
मतदाता सूची में नाम दर्ज व सुधार के लिए करें आवेदन : डीइओ

बोकारो. मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर) 2024 के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने भवन व स्थल परिवर्तन को लेकर प्रस्तावित विभिन्न नये मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. डीइओ ने चीराचास स्थित आशियाना फेज 04, सुल्तान नगर, मालती लक्जरी रेसीडेंसी, बारी को-ऑपरेटिव स्थित अभिनंदन सामुदायिक भवन पहुंची. प्राप्त फार्म 06, 07 व 08 की जानकारी संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर व बीएलओ सुपरवाइजर से ली. डीइओ ने प्रस्तावित मतदान केंद्र को लेकर संबंधित मतदाताओं से संवाद किया. छूटे हुए व एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवक-युवतियों को नाम मतदाता सूची में दर्ज करने को लेकर आवेदन जमा करने, दूसरे मतदान केंद्र से प्रस्तावित मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित करने, मतदाता सूची में नाम त्रुटि के सुधार के लिए आवेदन करने की अपील की. सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी को बचे हुए शेष दिनों में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. इस दौरान मालती रेसीडेंसी क्षेत्र के बीएलओ नीरा देवी, बबीता देवी व अप्पू की ओर से बीएलओ रजिस्टर, डोर टू डोर सत्यापन स्टिकर, आइडी कार्ड व एएसडी सूची नहीं प्रस्तुत करने पर नाराजगी जाहिर की.

घर-घर जाकर सत्यापन कार्य की जांच की

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एसएसआर 2024 को लेकर बीएलओ की ओर से किए जा रहे हाउस टू हाउस सर्वे का निरीक्षण किया. बारी को-ऑपरेटिव व तेतुलिया के विभिन्न मतदान केंद्र के घर-घर जाकर पुनरीक्षण कार्य का सत्यापन किया. बूथल लेवल ऑफिसर व बीएलओ सुपरवाइजर से प्राप्त प्रपत्रों की जानकारी ली. ऑन स्पाट कई मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, मतदाता सूची में दर्ज नाम में त्रुटि के सुधार के लिए प्रपत्र दिलाया.

मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह चास बीडीओ प्रदीप कुमार, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी मुक्ति किड़ों, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel