[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : हड़ताल नहीं करने की अपील

Bokaro News : हड़ताल नहीं करने की अपील

0
Bokaro News : हड़ताल नहीं करने की अपील

सीसीएल के कथारा जीएम कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को लेबर कोड कानून विषय पर जीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. मुख्य रूप से कोडरमा रीजन के डीएमएस एनपी देवरी, डीडीएमएस नरेश तेजावत के अलावा क्षेत्र के एसीसी सदस्य, सभी परियोजना पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. डीएमएस ने कहा कि श्रम मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार चार लेबर कोड विषय पर विस्तृत जानकारी देने के लिए यह बैठक आयोजित की गयी है. वेलफेयर, सेफ्टी सहित कई मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बदलते समय के अनुसार परिवर्तन करते हुए इसे लागू किया गया है. राष्ट्र और उद्योग हित को ध्यान में रखा गया है. इसमें कहीं नुकसान नहीं दिखता है. उन्होंने इसके विरोध में हड़ताल नहीं कर कोयला उद्योग को आगे बढ़ाने में सभी से सहयोग की अपील की. क्षेत्र के जीएम ने कहा कि हड़ताल से कोयला का उत्पादन और डिस्पैच बाधित होगा. इससे देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी.

भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस के क्षेत्रीय सचिव राजू स्वामी और एचएमकेयू के क्षेत्रीय सचिव शमसुल हक ने कहा कि मजदूर स्वेच्छा से ड्यूटी जाना चाहते हैं, प्रबंधन उनकी सुरक्षा पर ध्यान दे. आरकेएमयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष आकाश लाल सिंह व जमसं के राजकुमार मंडल ने कहा कि केंद्रीय पदाधिकारियों के आदेश पर हड़ताल की जा रही है. स्वेच्छा से ड्यूटी जाने वाले मजदूरों को रोका नहीं जायेगा. बैठक में जारंगडीह कोलियरी के पीओ पीके सेन गुप्ता, स्वांग कोलियरी के पीओ एके तिवारी, कथारा वाशरी के पीओ अमरेंद्र कुमार, कथारा कोलियरी के पीओ रंजीत कुमार, स्वांग वाशरी के पीओ बी मोहन बाबू, एसओपी माधुरी मड़के, जीएम टीएस राहुल कुमार, एनएन मिश्रा, प्रदीप यादव, पिंकी नाहक आदि थे.

लेबर कोड से मजदूरों को नुकसान नहीं : सीसीएल सीकेएस

भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस की कथारा क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो व संचालन राजू स्वामी ने किया. केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार व केंद्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल ने कहा कि संयुक्त मोर्चा द्वारा 12 फरवरी को आहूत हड़ताल राष्ट्र व उद्योग हित में नहीं है. चार लेबर कोड विषय पर भामसं के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा अध्ययन कर हड़ताल से अलग रहने की बात कही गयी है. इससे मजदूरों को नुकसान नहीं होगा. सभी मजदूर ड्यूटी जायें, ताकि उत्पादन व डिस्पैच प्रभावित ना हो. मौके पर कृष्णा बहादुर, कृष्ण कुमार, राजू रविदास, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, एमएन सिंह, यदुनाथ गोप, राजीव कुमार पांडेय, मोहम्मद फिरोज, वासुदेव मंडल, राकेश कुमार, सुदामा कुमार, एमके सिन्हा सहित कई सदस्य थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel