[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

Bokaro News : नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

0
Bokaro News : नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 अंतर्गत रिवर साइड काॅलोनी में बन रही नाली के कार्य में स्थानीय लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार को विरोध जताया. पिंटू बरनवाल ने कहा कि पिछले माह बेरमो विधायक ने नप द्वारा स्वीकृत इस योजना का शिलान्यास किया था. ठेकेदार द्वारा एस्टीमेट के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है. पुरानी नाली के दीवार पर ही ईंट की जोड़ाई करायी जा रही है. अंकित रजक व नंदू रजक ने कहा कि नप के अधिकारियों से जांच करायी जाये. ठेकेदार द्वारा नाली के स्लैब में कुंडी भी नहीं लगायी गयी है. इसके कारण नाली की सफाई कराने में परेशानी होगी. मौके पर सकुन देवी, साधू यादव, भीम कुमार, राजू रजक, सुचित्रा, अनिल रजक, रीया कुमारी, मीरा कुमारी आदि थे.

विधायक ने दी थी चेतावनी

मालूम हो कि शुक्रवार को फुसरो नगर में योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वाले संवेदक को बख्शा नहीं जायेगा. विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जल्द ही इंजीनियर से इसकी जांच करायी जायेगी. कुछ लोगों द्वारा योजनाओं में खानापूर्ति की जा रही है. ऐसे ठेकेदारों पर कार्रवाई की जायेगी. फुसरो नगर परिषद के प्रशासक राजीव कुमार रंजन ने कहा कि नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण जेइ मनोज कुमार से कराया गया है. कमियों को दुरुस्त कराया जायेगा. ठेकेदार को नाली के स्लैब में कुंडी लगाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel