[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ताओं ने किया विरोध

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ताओं ने किया विरोध

0
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ताओं ने किया विरोध

बोकारो. बोकारो सिविल कोर्ट के आदेश से चास अंचल के बंधगोड़ा में भू-मापी करवा रहे प्लीडर कमिश्नर अधिवक्ता भूदेव सिंह चौधरी व अधिवक्ता रंजीत कुमार मिश्रा पर जानलेवा हमले की सोमवार को अधिवक्ताओं ने कड़ी निंदा की. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने निंदा करते हुए विरोध जताया है. नेशनल काउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि अधिवक्ता पर हमले की जितनी भर्त्सना की जाये कम है. घायल अधिवक्ता रंजीत कुमार मिश्रा ने पिंड्राजोरा थाना में लिखित आवेदन दिया. हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई. 24 घंटा के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई. हमला के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गयी. हमले के विरोध में मार्च निकला गया. अधिवक्ता पर जानलेवा हमला के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गयी. साथ ही अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में अधिवक्ता के हमलावरों का पैरवी नहीं करेगा. विरोध दर्ज कराने वाले अधिवक्ताओं में बासुदेव गोस्वामी, अतुल कुमार, जवाहर प्रसाद, नीतीश नंदी, श्याम मिश्रा, अरविंद मिश्रा, अजीत ठाकुर, प्रतिमा कुमारी, हरि शंकर, रविन्द्र कुमार,विनोद कुमार, धुर्वेश्वर मंडल, शिव नाथ महतो, संदीप दास गुरु, दामोदर कुमार, वंशिका सहाय, राज श्री, अंजनी चौधरी, जितेंद्र महतो, अंकित ओझा, दीप्ति सिंह, आकाश कुमार, रीना कुमारी, सुमन वर्मा, रामावती कुमारी, मो हसनैन आलम, संजीत कुमार सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel