[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : हेमंत सरकार समाज को बांटने का षड्यंत्र रचने का आरोप

Bokaro News : हेमंत सरकार समाज को बांटने का षड्यंत्र रचने का आरोप

0
Bokaro News : हेमंत सरकार समाज को बांटने का षड्यंत्र रचने का आरोप

सेक्टर नौ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदेश कार्यकारिणी परिषद की दो दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू हुई. उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी व प्रदेश संगठन मंत्री निलेश गिरिराज कटारे ने किया. डॉ शुक्ल ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के बजाय भाषा व पहचान के नाम पर समाज को बांटने का षड्यंत्र रच रही है. इसके विरुद्ध सड़क से सदन तक आंदोलन होगा.

छात्र संघ चुनाव व सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

डॉ पॉल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक अराजकता का माहौल है. दो प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा कर पारित करेंगे. आने वाले समय में हमारी कार्ययोजना का आधार होगा. हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि झारखंड की उच्च शिक्षा राजनीति का अखाड़ा नहीं बने, बल्कि शोध व कौशल विकास का केंद्र बने. श्री टूटी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है. अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाषाई विवाद पैदा कर युवाओं को आपस में लड़ा रही है. बैठक में निर्णायक रणनीति तैयार करेंगे. श्री कटारे ने कहा कि झारखंड में उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने के लिए अपना सर्वस्व भी त्याग करने में पीछे नहीं हटेंगे.

मौके पर छात्र संघ चुनाव की तैयारी व सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई. झारखंड की लचर शिक्षा व्यवस्था, बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण, बेरोजगारी, छात्रवृत्ति में देरी व तुष्टिकरण की राजनीति जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक जिला संयोजक सह व्यवस्था प्रमुख पवन कुशवाहा के देखरेख में चल रही है. संचालन कोडरमा जिला संयोजक अतुल ने किया. मौके पर झारखंड के सभी जिलों के जिला प्रमुख के साथ-साथ बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel