बीएसएल के एसएमएस वन विभाग में प्रोटेक्टिव कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूर रामजी सिंह की मौत बुधवार को कार्य करने के दौरान हुई दुर्घटना में हो गयी. उन्हें तत्काल प्लांट मेडिकल अस्पताल लाया गया. जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. कागजी कार्रवाई के बाद मृत ठेका मजदूर के आश्रित को नियोजन दिया गया. साथ ही कंपनी ने आर्थिक मदद दी. मौके पर संयुक्त महामंत्री बीपी सिंह, रंजेश कुमार सिंह, निकिल कुमार, चंदन सिंह, पवन पांडे, कमलेश उपाध्याय, सुनील चौधरी, सुजीत आदि मौजूद थे.