Bokaro News : महिला से चेन छीन कर भाग रहा युवक पकड़ा गया

Bokaro News : एक महिला से सोने की चेन छीन कर भाग युवक पकड़ा गया.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | May 14, 2026 12:51 AM

बोकारो. सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में मंगलवार की देर शाम को बाइक सवार एक युवक एक महिला से सोने की चेन छीन कर भागने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. महिला व मौजूद लोगों उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित महिला एक वरीय पुलिस अधिकारी की रिश्तेदार बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ा कर हिरासत में लिया. उसके पास से छीनी गयी चेन भी बरामद हुई.

महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से जुड़े चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य है युवक

पिटाई से घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से जुड़े चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य है. पुलिस पूरे गिरोह की जानकारी लेने में जुट गयी है. साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में सिटी सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है.