[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : पत्थर खदान में कूद कर युवक ने दी जान

Bokaro News : पत्थर खदान में कूद कर युवक ने दी जान

0
Bokaro News : पत्थर खदान में कूद कर युवक ने दी जान

पिंड्राजोरा गांव निवासी असित कुमार महतो के पुत्र 25 वर्षीय अंकित कुमार ने बुधवार को गांव की एक बंद पत्थर खदान में कूद कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार सुबह रोज की तरह स्नान कर शिव मंदिर में पूजा की ओर घर लौटा. करीब नौ बजे स्कूटी से खदान की ओर गया. वहां स्थित काली मंदिर में पूजा और ग्राम देवता डुंगरी स्थान में दर्शन करने के बाद खदान के किनारे पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खदान में ट्यूब के सहारे तैर रहे बच्चों को कुछ देर तक देखने के बाद मां काली का जयकारा लगाया और अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन पहुंचे झांगड़ के सहारे खोजबीन शुरू की. खदान के पास स्थित काली मंदिर में युवक की मां गायत्री देवी बेटे के सकुशल लौटने की मन्नत मांगती रही. इस बीच पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और गोताखोरों को बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. हालांकि गोताखोरों के पहुंचने से पहले करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव खदान से बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजन उसे तत्काल चास अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था

पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि अंकित अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था. बीए फाइनल इयर का छात्र था. पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel